Breaking News

#हरदोई: टड़ियावां- विकास खण्ड टड़ियावां में संकुल बहर की न्याय पंचायत स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न#


#हरदोई: टड़ियावां- विकास खण्ड टड़ियावां में संकुल बहर की न्याय पंचायत स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न#

#हरदोई: टड़ियावां- शासन के निर्देशानुसार खण्ड शिक्षा अधिकारी टड़ियावां शिव सिंह के दिशा निर्देशन में जनपद हरदोई के विकास खण्ड टड़ियावां की न्याय पंचायत बहर में शनिवार को न्याय पंचायत क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में उ.प्र.प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रान्तीय कोषाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष शिव शंकर पाण्डेय एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डायट मेन्टर टड़ियावां उमेश चंद्र की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंच संचालन एआरपी टड़ियावां अभिषेक कुमार मिश्र द्वारा किया गया। क्रीड़ा प्रतियोगिता प्रभारी उ.प्र.प्राथमिक शिक्षक संघ टड़ियावां अध्यक्ष अनन्त राम पाण्डेय एवं सह प्रभारी शिक्षक संकुल अजीत सिंह, सिद्धार्थ पाण्डेय, राजेश कुमार एवं निर्णायक ब्लॉक व्यायाम शिक्षक राजीव शुक्ला व ब्लॉक स्काउट मास्टर विपिन त्रिपाठी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता की शुरुआत माता सरस्वती के पूजन व वंदना से हुई। उ.प्र.प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिशंकर पाण्डेय जी द्वारा सरस्वती वंदना का गायन किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण एवं बैच अलंकरण हुआ। उ.प्र.प्राथमिक शिक्षक संघ टड़ियावां अध्यक्ष अनन्त राम पाण्डेय ने सभी का स्वागत करते हुए अतिथियों के द्वारा बच्चों के परिचय से प्रतियोगिता का शुभारंभ किया#

#कबड्डी प्राथमिक वर्ग में संविलियन विद्यालय कण्डहौंना प्रथम, खो-खो प्राथमिक व जूनियर बालक व बालिका वर्ग में संविलियन विद्यालय कण्डहौंना प्रथम, कबड्डी जूनियर बालक व बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय धियर महोलिया प्रथम,50 मी. प्राथमिक बालक दौड़ में आशीष प्राथमिक विद्यालय रामनगर प्रथम, विशाल प्राथमिक विद्यालय खेतहरी द्वितीय, 50 मी. प्राथमिक बालिका दौड़ में छाया प्राथमिक विद्यालय रामनगर प्रथम, कल्पना प्राथमिक विद्यालय खेतहरी द्वितीय, 100 मी. प्राथमिक बालक दौड़ में शिवा प्राथमिक विद्यालय रामनगर प्रथम, अर्पित प्राथमिक विद्यालय कंजरनपुरवा द्वितीय, 100 मी. प्राथमिक बालिका दौड़ में राधा प्राथमिक विद्यालय खेतहरी प्रथम, रिंकी प्राथमिक विद्यालय कंजरनपुरवा द्वितीय स्थान पर रहे। जुडो में उच्च प्राथमिक विद्यालय बहर के बच्चे व योगा में उच्च प्राथमिक विद्यालय धियर महोलिया के बच्चे प्रथम रहे। सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया एवं प्रतिभाग करने वाले समस्त बच्चों का खेल भावना को लेकर उत्साहवर्धन किया गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से किरण मिश्रा, राखी वर्मा, रेनू कटियार, नीता गुप्ता, शाहीन बानो, सीमा मिश्रा, पूनम, सरिता अवस्थी उपस्थित रहे#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments