#हरदोई:- पिहानी में डीएम और एसपी की अध्यक्षता में हुआ समाधान दिवस का आयोजन#
#हरदोई:- पिहानी में डीएम और एसपी की अध्यक्षता में हुआ समाधान दिवस का आयोजन#
#हरदोई: दबंग एवं भूमाफियों के विरूद्व एफआईआर दर्ज कराते हुए जेल भेजें/ जिलाधिकारी/ थाना पिहानी में आयोजित सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कानूनगो तथा लेखपालों को निर्देश दिये कि पुलिस बल के साथ ग्रामीण क्षेत्र में गरीबों की पट्टे की भूमि पर हुए अवैध कब्जों को एक सप्ताह में कब्जा मुक्त कराये और अवैध रूप से भूमि पर कब्जा कर गरीबों को परेशान करने वाले दबंग एवं भूमाफियों के विरूद्व एफआईआर दर्ज कराते हुए जेल भेजें। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त लेखपाल ग्राम पंचायतों में राजस्व अभिलेखों के अनुसार सभी सरकारी भूमि एवं चकरोड आदि को चिहिंत करे और किसी प्रकार का कब्जा होने पर उसे तत्काल हटवायें। विद्युत की शिकायतों के सम्बन्ध में विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि ग्रामीण क्षेत्रों में काफी नीचे लटक रहे तारों को ऊंचा कराये और विद्युत उपभोक्ताओं के गलत बिलों का संशोधन करायें। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने थानाध्यक्ष को निर्देश दिये कि बीट सिपाहियों की गस्त बढ़ाये और ग्रामीण क्षेत्र के दबंग, अपराधिक तथा असामाजिक तत्वों पर नियमित नजर रखें और गांव के गरीब एवं असहाय लोगों को परेशान करने वालों पर सख्त कार्यवाही करें। इस मौके पर तहसीलदार शाहाबाद, थानाध्यक्ष पिहानी, कानूनगो, लेखपाल आदि मौजूद रहे#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments