Breaking News

#हरदोई:- बेनीगंज- कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में मनाया गया बाल दिवस#


#हरदोई:- बेनीगंज- कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में मनाया गया बाल दिवस#

हरदोई: बेनीगंज- कस्बे के एक्सीलेंट इंस्टीट्यूट आफ कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर में बाल दिवस के उपलक्ष में विशेष कार्यक्रम मनाया गया। कंप्यूटर सेंटर स्टाप सहित वरिष्ठ जनों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में हर बार की भांति सम्पन्न हुई परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले पाँच विद्यार्थियों को डायरेक्टर संतोष मिश्रा द्वारा ट्राफी देकर पुरस्कृत किया गया। जिनमें शिक्षा सिंह, महिमा वैश्य, रक्षा सिंह, लक्ष्य वैश्य, प्रियंका वर्मा आदि रहे। संस्थान के मैनेजर रोहित मिश्रा ने विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा के प्रति उत्साहित एवं संबोधित किया। इस मौके संस्थान की ट्रेनर अंजली मिश्रा सहित तमाम छात्र-छात्राएं मौजूद रहे#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments