Breaking News

#हरदोई:- वैदिक विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में बाल दिवस पर बाल मेले का आयोजन#


#हरदोई:- वैदिक विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में बाल दिवस पर बाल मेले का आयोजन#

#हरदोई: बाल दिवस के अवसर पर वैदिक विद्या मंदिर में बाल मेले का आयोजन किया गया।जिसमें बच्चों ने भेलपुरी,पानी बताशे, खेल खिलौने,मोमोज,चाट , पकौड़ी, चाय, पापड़ी चाट, हाथ से बने सामान, फ्रेंच फ्राइज, चना चाट, मटर चाट, आदि के स्टॉल लगाये। विद्यालय में मेले जैसी धूमधाम रही। बच्चों ने खूब जमकर खरीदारी की।साथ ही विद्यालय स्टाफ के सभी अध्यापकों ने भी सभी स्टाल  पर खरीदारी कर बच्चों को प्रोत्साहित किया। बाल मेले में वीरांगना  गाइड कंपनी की गाइडर कैप्टन अलका गुप्ता के निर्देशन में गाइडस ने भी स्टॉल लगाए। बच्चो ने बताया कि पहली बार विद्यालय मे बाल दिवस पर बाल मेले का आयोजन हो रहा है तो बहुत आनंद आ रहा है। बाल मेले में खरीदारी कर खूब आनंद उठाया।प्रधानाध्यापक सुशील शर्मा ने बच्चों को हिसाब किताब लगाने,क्रय विक्रय व लाभ निकालने के बारे में समझाया एवम उत्साह वर्धन किया। सभी अध्यापकों ने बच्चों द्वारा लगाए गए स्टाल  का निरीक्षण किया । अंत में इन सभी स्टाल का लाभ प्रतिशत के आधार पर परिणाम घोषित किया गया जिसमें स्टॉल नंबर दो ने अत्यधिक लाभ प्रतिशत कमाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया । इस स्टाल में अनामिका देवी, पायल तिवारी, अंशिका तिवारी, वंशिका ने मिलकर भेलपुरी का स्टॉल लगाया था । निर्णायक कमेटी में अलका गुप्ता, कुलदीप सिंह,सत्येंद्र कुमार रहे। विजयी सभी बच्चों को प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया#

No comments