Breaking News

#हरदोई:- एक लाख खर्च के बाद भी पीड़ित को दरोगा ने दी गालियां, डेढ़ माह तक पुत्री ढूंढने के नाम पर पिता का हुआ आर्थिक दोहन#


#हरदोई:- एक लाख खर्च के बाद भी पीड़ित को दरोगा ने दी गालियां, डेढ़ माह तक पुत्री ढूंढने के नाम पर पिता का हुआ आर्थिक दोहन#

#हरदोई: शाहाबाद- कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर नरकतरा के पुरवा से लगभग 45 दिन पूर्व दो लोगों द्वारा भगाई गई युवती के मामले में विवेचक द्वारा पीड़ित का पुत्री तलाशने के नाम पर खूब आर्थिक दोहन किया गया।फिर बाद में बिना लड़की का मेडिकल कराए आरोपी से मोटी रकम लेकर लड़की से जबरन आरोपी के पक्ष में बयान करवा दिए।पीड़ित द्वारा शिकायत करने पर विवेचक ने पीड़ित को ही गाली गलौज किया।विवेचक के आरोपी के साथ सांठगांठ करने पर पीड़ित आत्मदाह को मजबूर हो गया है।बताया जा रहा है कि पीड़ित को पुत्री सौंपने के एवज में एक लाख रुपए से ज्यादा विवेचक रामलाल सोनकर ने खर्च कराए,इतना ही नही एक माह 12 दिन तक पीड़ित रामलड़ैते को दरोगा ने अपने कमरे में बन्द रखा,चाय पीने के दौरान तक उसे साथ ही रखता था।यहाँ तक कि उसे किसी अन्य से मिलने तक नही दिया#

#उसकी पुत्री का सुराग फरीदाबाद में मिलने पर दरोगा ने बहीं की कोर्ट में सुपुर्दगी लेने के लिए नाबालिग के दस्तावेज जज को पेश किए,जज ने दरोगा रामलाल सोनकर के द्वारा पेश नाबालिग के दस्तावेज के आधार पर लड़की को नारी निकेतन भेज दिया एवं आरोपी की प्रोटेक्शन को निरस्त कर दिया।वहीं मौका मिलते ही फरीदाबाद कोर्ट के बाहर आने पर दरोगा ने आरोपी को धर-दबोचा और बहां से शाहाबाद कोतवाली लेकर आया। इसके बाद मानवाधिकार के नियमों को ताक पर रखकर 15 दिनों तक कोतवाली शाहाबाद में बन्द रखा।16वें दिन फ़रीदाबाद के नारी निकेतन से दरोगा रामलाल सोनकर ने सुपुर्दगी लेने के बाद लड़की को शाहाबाद लाई। इसके बाद पीड़ित को दरोगा ने गाली-गलौज करके भगा दिया। आरोप है कि आरोपी के परिजनों से सांठगांठ करके पीड़ित पिता को उसकी पुत्री से मिलने तक नही दिया,एवं उसकी पुत्री के 164 के बयान बाले दिन उसके पुत्र को कोतवाली शाहाबाद में बन्द करा दिया,पीड़ित व उसके परिजन पुत्र मोह में ही उलझे रहे। दरोगा(विवेचक) ने चोरी से आरोपी से ही गाड़ी कराकर हरदोई कोर्ट में उसी के पक्ष में बयान कराते हुए लड़की को बालिग दिखा दिया,और बिना लड़की का मेडिकल कराए आरोपी के साथ भेज दिया। पीडित पिता रामलड़ैते ने आरोप लगाया कि आरोपी से मोटी रकम बसूल की। बहीं दरोगा रामलाल सोनकर की कार्यप्रणाली से क्षुब्ध पीड़ित ने सीओ शाहाबाद,एसपी हरदोई सहित मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाते हुए दरोगा पर कार्यवाही की गुहार लगाई है#

No comments