Breaking News

#हरदोई: बिलग्राम- किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन#


#हरदोई: बिलग्राम- किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन#

#हरदोई: बिलग्राम- तहसील प्रागंण बिलग्राम में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा आगामी 26-11-22 को लखनऊ में होने वाली महापंचायत की तैयारी का जायजा लेने हेतु तहसील प्रागंण मे संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों से मिलकर महापंचायत को सफल बनाने पर चर्चा की। चर्चा के उपरांत क्षेत्र की समस्याओं को लेकर बिलग्राम उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।उन्होंने कहा रवी की फसल बुआई जोंरो पर है किन्तु डी०ए०पी०खाद की किल्लत दूर नही हो पा रही है संगठन व किसानों द्वारा बार बार आवाज उठाने तथा प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद किसानों को राहत नहीं मिल रही है। जिसका कारण दुकानदारों द्वारा निर्धारित दर से अधिक दाम लेकर खाद की कालाबाजारी की जा रही है साथ ही धान क्रय केन्द्रों पर सुचारू रूप से खरीद नही की जा रही है। किसानों को धान मे कुछ ना कुछ कमी बताकर बार बार दौड़ाया जा रहा है किसान मजबूर होकर आढ़तियों के पास जाकर निर्धारित दर से लगभग 500 रूपये का शोषण कराने को मजबूर है।वही छूट्टा व आवारा जानवर किसानों की फसलों को बर्वाद कर रहे है सरकार द्वारा तमाम गौशाला खोलने के बाद भी शासन प्रशासन द्वारा किसानों की फसलों की सुरक्षा नही हो पा रही है।शासन द्वारा खेतों मे तार लगाने पर भी रोक लगा दी गयी है।साथ ही बिजली की कटौती से बड़ी दिक्कत होती है प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसानों की समस्याओं का निस्तारण त्वरित गति से करें उन्होंने कहा कि अधिकारियों का किसानों की समस्याओं के प्रति उदासीनता का रुख बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा, जिला अध्यक्ष राजबहादुर सिंह यादव, जिला महासचिव बलवीर राजवंशी कई पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे#

No comments