Breaking News

#हरदोई:- अहिरोरी- मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों को एक साथ भेजी गई प्रथम किस्त#


#हरदोई:- अहिरोरी- मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों को एक साथ भेजी गई प्रथम किस्त#

#हरदोई: अहिरोरी- ब्लाक सभागार में मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत 34500 लाभार्थियों के खातों में एक साथ प्रथम किस्त ₹40,000 उनके व्यक्तिगत खातों में अंतरण एवं 39000 लाभार्थियों का आवास पूर्ण होने के उपरांत गृह प्रवेश कार्यक्रम जो मुख्यमंत्री एवं विशिष्ट अतिथि केशव प्रसाद मौर्य राज्य मंत्री ग्राम्य विकास श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम द्वारा जुपिटर हाल लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण विकास खंड अहिरोरी के सभागार में कराया गया। मुख्य अतिथि सांसद जयप्रकाश एवं विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख धरमवीर सिंह पन्ने द्वारा 6 लाभार्थियों सुशपाल, खिलाड़ी,संजीव,बादशाह,सुधीर एवं रामबाबू को स्वीकृत पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी अहिरोरी बृजेश कुमार मिश्रा व सोनू सिह प्रधान अहिरोरी द्वारा मुख्यमंत्री आवास योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई इसमें लाभार्थी को प्रथम किश्त के रूप में 40000, रुपया एवम द्वितीय किस्त के रूप में ₹70000 एवं तृतीय किश्त के रूप में ₹10000 आवास निर्माण हेतु लाभार्थी के व्यक्तिगत खाते में हस्तांतरित किए जाते हैं, आवास निर्माण हेतु लाभार्थी को मजदूरी के रूप में 90 मानव दिवस की कुल मजदूरी 19170 रुपए लाभार्थी के खाते में हस्तांतरित की जाती है।इस दौरान आवास लाभार्थियों में प्रसन्नता का माहौल देखते ही बनता था। मौके पर मौजूद सांसद ने सभी की हौसला अफजाई की। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी द्वारा जो भी योजनाएं चलाई जाती हैं उन्हें धरातल पर लाकर आप सभी को लाभान्वित किया जाता है और आगे भी किया जाएगा। मौके पर लाभार्थियों सहित तमाम क्षेत्रीय गणमान्य उपस्थित रहे#

No comments