#हरदोई:- संडीला- संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने लगाई फांसी हुई मौत#
#हरदोई:- संडीला- संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने लगाई फांसी हुई मौत#
#हरदोई: संडीला- थाना क्षेत्र अतरौली के गांव बसहिया में एक महिला का शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिला।परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी#
#जानकारी के अनुसार अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम बसहीया निवासी राजपाल खेती करता है।सोमवार सुबह वह परिवार के अन्य लोगों के साथ खेत पर काम करने गया था जब वह खेत से वापस लौटा तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था आवाज लगाने पर दरवाजा नहीं खुला तो वहाँ पीछे से घर की दीवार फांद कर घर के अंदर गया तो देखा पत्नी पूनम(20) का शव कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटक रहा था। उसने परिजनों को सूचना दी जब तक वह आए उसने दुपट्टे को कैची से काट कर शव को नीचे उतार लिया।मृतका के पिता राजेंद्र भयेसरमऊ थाना मलिहाबाद ने बताया पिछले दिसंबर में बेटी की शादी की थी।बताया पढ़ाई को लेकर विवाद चल रहा था।मृतका पूनम शहजादे सिंह पीजी कॉलेज अतरौली में बी.ए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी पति और पत्नी के बीच पढ़ाई को लेकर विवाद चल रहा था प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया है कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी#

No comments