Breaking News

#हरदोई:- टडियावां- फर्जीवाडा करने वालों पर डीएम ने दिया एफआईआर दर्ज करने का आदेश#


#हरदोई:- टडियावां- फर्जीवाडा करने वालों पर डीएम ने दिया एफआईआर दर्ज करने का आदेश#

#हरदोई: टडियावां- विकास खंड टड़ियावां की एक ग्राम पंचायत में दर्जन भर से अधिक अपात्रों को प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर कर ब्लॉक के जिम्मेदारों द्वारा फर्जीवाडा करते हुए शौचालय आंवटित होने के मामले में ग्राम प्रधान की शिकायत पर डीएम ने कार्यवाही के निर्देश दिए है#

#ग्राम गढी के प्रधान रमेश कुमार ने बीते माह डीएम से शिकायत में कहा कि उनकी ग्राम सभा में करीब एक दर्जन से अधिक अपात्रों को उनके फर्जी हस्ताक्षर के जरिए शौचालय आवंटित किए गये है। उनकी शिकायत पर डीएम ने बीडीओ टडियावां से स्थलीय तहकीकात करते हुए जांच रिपोर्ट तलब की। एडीओ की जांच में अपात्रों को शौचालय आंवटित होने की शिकायत में फर्जीवाडे की बात साफ हुई, इतना ही नहीं खेल करने वालों ने प्रधान रमेश कुमार के फर्जी हस्ताक्षर बनाए। बीडीओ की जांच रिपोर्ट को डीएम एमपी सिंह ने अवलोकन करते हुए फर्जीवाडा करने वालों पर बीडीओ को एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए है#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments