#हरदोई:- राम भरत मिलन देख छलक पड़े आंसू#
#हरदोई:- राम भरत मिलन देख छलक पड़े आंसू#
#हरदोई: पिहानी- आदर्श राम लीला समिति के तत्वाधान में शनिवार को भव्य श्री राम भरत मिलाप शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शाहाबाद से आए रामसेवक रस्तोगी द्वारा सजाई गई मनोरम झांकियों ने मन मोहा।शनिवार की शाम भारती इंटर कॉलेज के सामने श्री राम चबूतरे से भरत मिलाप की अद्भुत एवं भव्य शोभा यात्रा प्रारंभ हुई मोहल्ला मुरीद खानी, बंदर पार्क , कोतवाली रोड होते हुए जूनियर हाई स्कूल रोड से वापस बंदर पार्क मुख्य कटरा बाजार रास्ते से होते हुए पटवा गली रोजा गेट पुरानी पुलिस चौकी जामा मस्जिद रोड से ब्लॉक रोड होते हुए ब्लाक प्रमुख कुशी बाजपेई के आवास से होते हुए बाबा मंशा नाथ चौराहा से श्री राम चबूतरे पर पहुंची जहां पर श्री राम और भरत जी का मिलाप हुआ। मिलाप देखकर भक्तों की आंखों से आंसू छलकने लगे।शोभायात्रा में मुख्य आकर्षण का केंद्र झांकियां रही श्री राम रथ में सवार श्री राम माता सीता और भगवान लक्ष्मण के साथ हनुमान जी भी थे, दुर्गा जी की झांकी, राधा कृष्ण जी, सरस्वती जी, अर्धनारीश्वर रूप, ओखली बंधन,झांकियां देखते ही बन रही थी वहीं दूसरी ओर फर्रुखाबाद से आया काली जी का अखाड़ा श्रीराम शोभायात्रा में आकर्षण का मुख्य केंद्र बना रहा। शोभा यात्रा का जगह-जगह स्वागत सम्मान किया गया।श्री आदर्श रामलीला समिति की ओर से समिति के अध्यक्ष अभिषेक बैश्य रिशु, रजनीश शुक्ला राजन, अनीश शुक्ला भूरे, बालकृष्ण गुप्ता पिंटू, मनोज रस्तोगी, नीरज गुप्ता, आनंद शुक्ला, देवव्रत बाजपेई राना, अभिषेक शुक्ला संजू, विशेष मिश्रा, नीरज सिंह, दुर्गेश पांडेय आदि लोग मौजूद रहे#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments