Breaking News

#हरदोई: शाहाबाद- लंपी वायरस ने दी शाहाबाद में भी दस्तक#

 

#हरदोई: शाहाबाद- लंपी वायरस ने दी शाहाबाद में भी दस्तक#

#हरदोई: शाहाबाद- राजस्थान में शुरू हुए लंपी वायरस का प्रकोप अब उत्तर प्रदेश के जिला हरदोई की तहसील शाहाबाद के गांव नगलालोथू सहित क्षेत्र के पशुओं में दिखना शुरू हो गया हालांकि अभी पशु चिकित्सक ने इसकी कोई पुष्टि नहीं की है।शरीर पर बड़े बड़े दाने हैं उनमें से खून निकल रहा है।खुद को गौसेवक बताने वाले सरकार के झूठे पुलिंदे नजर आ रहे हैं।सड़कों पर गाय घूम रही हैं।तार प्रतिबंधित हैं लेकिन फिर भी धड़ल्ले से बिक्री हो रही है।तारों से गायें कट जाती हैं उसके बाद उनकी दुर्दशा होती है उनको देखने वाला ना ही कोई गौसेवक है और ना ही कोई मंत्री।आखिर कब तक पूज्यनीय गाय की ये दुर्दशा होती रहेगी?आखिर कब आला अफसरों को ये दिखाई देगा?क्या गाय का मुद्दा सिर्फ और सिर्फ चुनावी मुद्दा बनकर रह गया है?गौशालाएं खुलवा दी गईं लेकिन उसमें कितने आवारा पशु हैं आंकड़े दिखाई नहीं देते या फिर गौशाला को भी एक कमाई का जरिया बनाया जा रहा है#

#आखिर कब तक सरकार चुप रहेगी इन गायों की दुर्दशा पर? लम्पी वायरस अभी शुरू ही हुआ है अगर इसपर कोई चिकित्सा प्रबंधन नहीं किया गया तो पालतू पशुओं में भी ये फैलेगा#

No comments