#हरदोई:- भारत जोड़ो यात्रा को लेकर गोपामऊ विधानसभा में गजब का उत्साह/ अजय सिंह, भारत जोड़ो यात्रा हरदोई में रच रही इतिहास/ मंजू मित्रा#
#हरदोई:- भारत जोड़ो यात्रा को लेकर गोपामऊ विधानसभा में गजब का उत्साह/ अजय सिंह, भारत जोड़ो यात्रा हरदोई में रच रही इतिहास/ मंजू मित्रा#
#हरदोई:- भारत जोड़ो यात्रा को लेकर गोपामऊ विधानसभा में गजब का उत्साह/ अजय सिंह, भारत जोड़ो यात्रा हरदोई में रच रही इतिहास/ मंजू मित्रा#
#हरदोई: भारत जोड़ो यात्रा गोपामऊ विधानसभा के पिहानी ब्लॉक के शहादतनगर, जाजूपारा, दर्रा आदि गांवों में निकाली गई यात्रा में मौजूद सैकड़ों लोगों का जोश देखने लायक था नारो की आवाजे लोगो के दिलो को छू रही थी। संबोधित करते हुए एआईसीसी सदस्य पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा अपने चरम पर है लोगो का उत्साह देखने लायक है।लोग भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से त्रस्त हो चुके है और आशा भरी नजरो से कांग्रेस की ओर देख रहे है।महंगाई ने लोगो की कमर तोड़ रखी है।भारतीय जनता पार्टी की सरकार इस पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हुई महंगाई को दूर करने के लिए सत्ता बदलना बहुत आवश्यक है।वहीं प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस मंजू मित्रा ने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार इस भाजपा सरकार में बढ़े भाजपा के लोग बलातकारियो के पक्ष में जुलूस निकालते है जिसका उदाहरण कठुआ ,उन्नाव और हाथरस है, कांग्रेस ने हमेशा समानता की बात की है लोगो को जोड़ने का कार्य किया है आने वाला समय कांग्रेस का है। राष्ट्रीय सयोजक व पीसीसी सद्स्य अम्लेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि पिछले 45 वर्षो में सबसे अधिक बेरोजगारी दर इस सरकार में बढ़ी है।देश का युवा हताश व निराश है शिक्षण संस्थानों का निजीकरण किया जा रहा है।अपराधिक इतिहास वाले लोगों को जगह दी जा रही है जिस कारण विद्या का मंदिर कहे जाने वाले यूनिवर्सिटी, महाविद्यालय और विद्यालयों में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है।युवा बेरोजगार हैं और सरकार सरकारी संस्थानों को बेचने में व्यस्त हैं। वहीं अल्पसंख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष आफताब हैदर ने कहा कि देश में आरएसएस और उनके संगठनों द्वारा प्रॉक्सी याचिकाओं को डालकर अल्पसंख्यकों पर दबाव बनाया जा रहा है भारतीय जनता पार्टी देश तोड़ने का कार्य कर रही है। जबकि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी जी भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से लोगों को जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।पूर्व नगर अध्यक्ष पिहानी तंजीम जैदी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन लोगों में उत्साह भरने का कार्य कर रहा है लोग हमसे जुड़ रहे हैं इसका असर आने वाले नगर पालिका चुनाव में अवश्य दिखेगा।खेल कूद प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष तुषार दीक्षित ने कहा कि एक तरफ देश के प्रधानमंत्री परिवारवाद पर हमला बोलते हैं वहीं दूसरी तरफ खेलों में भी परिवारवाद को बढ़ाया जा रहा है देश के गृहमंत्री का बेटा बीसीसीआई में एक मजबूत ओहदे पर बैठा हुआ है वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के भाई को आईपीएल का चेयरमैन बना दिया जाता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से, हसीब, नसीम, अमीर अहमद सिद्दकी, श्याम प्रकाश, प्रियांशु, श्रेयश मिश्रा, हैदर अब्बास, मोनू सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे#


No comments