#हरदोई:- मिशन आत्मसन्तुष्टि संरक्षक के जन्मदिन पर समर्थकों द्वारा भंडारों का आयोजन#
#हरदोई:- मिशन आत्मसन्तुष्टि संरक्षक के जन्मदिन पर समर्थकों द्वारा भंडारों का आयोजन#
#हरदोई : प्रख्यात समाजसेवी एवं मिशन आत्मसन्तुष्टि के संरक्षक राजवर्धन सिंह राजू का जन्मदिन 01 नवंबर मंगलवार को सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान संस्था से जुड़े युवाओं और समर्थकों ने क्षेत्र में जगह-जगह विशाल भंडारों और कन्या भोज का आयोजन किया। समाजसेवी राजवर्धन ने अपना जन्मदिन सवायजपुर क्षेत्र की बेटियों का पूजन कर मनाया। इस दौरान उन्होंने बेटियों को उपहार भी वितरित किए। श्री सिंह के प्रतिनिधि व मिशन आत्मसन्तुष्टि से जुड़े आमिर मन्सूरी ने बताया कि संस्था के संरक्षक का जन्मदिन मंगलवार को पूरे जनपद में विभिन्न प्रकार से मनाया गया।उन्होंने बताया कि इस दौरान सवायजपुर विधानसभा की सभी ग्रामसभाओं में कन्या भोज के आयोजन किए गए। हरपालपुर, रूपापुर एवं पाली अनंगपुर, रहतौरा, श्रीमऊ, टिकार, सवायजपुर, नकटोरा आदि क्षेत्र में विशाल भंडारों और कन्या पूजन कर भोजन एवं प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से राजेश सिंह ख़ितोली, सीटू शुक्ल, रामनारायण शुक्ल, आलोक सिंह, अभय सिंह,सोनू सिंह, टिंकू सिंह, क़दीर शाह,शमा परवीन, सुरेश मिश्र, भीम सिंह,अनुज सिंह, अंकित कुशवाहा, अनूप सिंह, सचिन पाल, उदयराज, राजेश सिंह, समेत सैकड़ों युवाओं ने जन्मदिन मनाया#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments