Breaking News

#हरदोई:- धान खरीद केन्द्रों पर ही धान की बिक्री करें,सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य प्राप्त करें#


#हरदोई:- धान खरीद केन्द्रों पर ही धान की बिक्री करें,सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य प्राप्त करें#

#हरदोई: किसान मेला कृषि प्रदर्शनी एवं कृषक गोष्ठी का आयोजन विकास खण्ड सभागार बिलग्राम में किया गया। मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि श्रीमती विमला देवी द्वारा फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। उनके द्वारा कृषि प्रदर्शनी में लगाई गई विभिन्न विभागों संस्थाओं तथा प्रतिष्ठानों की स्टॉलों का अवलोकन किया गया व प्रदर्शित यंत्रों, उपकरणों तथा उत्पादों की जानकारी प्राप्त की गई। मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के अन्तर्गत राई सरसों तथा मसूर के निःशुल्क बीज मिनीकिटों का वितरण क्षेत्रीय कृषकों को व प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना तथा पी.एम. कुसुम योजना के अन्तर्गत सोलर पम्प स्थापना के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरण किया गया#

#मुख्य अतिथि ने बताया कि केन्द्र सरकार व राज्य सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिये कृत संकल्प है। इसी के तहत् खरीफ एवं रबी फसलों के समर्थन मूल्यों में भारी वृद्धि की गई है। किसान भाई धान खरीद केन्द्रों पर ही अपने धान की बिक्री करें और सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य प्राप्त करें।किसान भाई अपनी परम्परागत गेहूँ धान की खेती से अलग हटकर कृषि विविधीकरण को अपनायें तथा अपनी आर्थिक स्थिति को उन्नत बनायें।प्रधानमंत्री ने सभी किसान भाईयों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत रू0 6000 की सालाना राशि देकर सम्मानित करने का कार्य किया है। किसान भाईयों को किसान क्रेडिट कार्ड पर अपनी खेती किसानी के लिये 4 प्रतिशत न्यूनतम ब्याज दर पर ऋण प्राप्त होता है तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत प्राकृतिक आपदा से हुई क्षति की क्षतिपूर्ति कराई जाती है। पी०एम०कुसुम योजनान्तर्गत 60 प्रतिशत अनुदान पर विभिन्न क्षमताओं के सोलर पम्प की स्थापना कराई जा रही है।प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री किसानों और आम जनमानस की सतत् भलाई एवं कल्याण के लिये प्रयत्नशील एवं संकल्पबद्ध हैं। किसान भाई कृषि वैज्ञानिकों द्वारा बतलाई गई विधियों से खेती करें नवीनतम तकनीकी अपनायें पराली को खेतों में ही सड़ाकर उसका उर्वरक के रूप में प्रयोग करें। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुरेश सिंह, प्रभारी राजकीय कृषि बीज भण्डार के साथ-साथ कृषि विभाग तथा अन्य सम्बद्ध विभागों के क्षेत्रीय कर्मचारी और बड़ी संख्या में किसान भाई उपस्थित थे। वहीं किसान मेला कृषि प्रदर्शनी एवं कृषक गोष्ठी का आयोजन विकास खण्ड सुरसा के ब्लाक परिसर में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि धनन्जय मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में किया गया जिसमें कृषकों को निःशुल्क राई सरसों एवं मसूर के बीज मिनीकिटों का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना तथा पी०एम० कुसुम योजना के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र का वितरण भी मुख्य अतिथि द्वारा किया गया#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments