#हरदोई:- डीएम की अध्यक्षता में 05 नवम्बर को बिलग्राम में होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस:-वन्दना त्रिवेदी#
#हरदोई:- डीएम की अध्यक्षता में 05 नवम्बर को बिलग्राम में होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस:-वन्दना त्रिवेदी#
#हरदोई: अपर जिलाधिकारी वन्दना त्रिवेदी ने बताया कि तहसीलों में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस की सूची में आंशिक संशोधन अनुसार 05 नवम्बर 2022 को तहसील बिलग्राम में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगा और तहसील हरदोई में अपर जिलाधिकारी व शाहाबाद में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा।इसी तरह 19 नवम्बर को तहसील शाहाबाद में जिलाधिकारी, बिलग्राम में मुख्य विकास अधिकारी व सण्डीला में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजन किया जायेगा और 03 दिसम्बर को तहसील सदर में जिलाधिकारी, सण्डीला में मुख्य विकास अधिकारी, सवायजपुर में अपर जिलाधिकारी तथा 17 दिसम्बर 2022 को तहसील सण्डीला में जिलाधिकारी, सवायजपुर में मुख्य विकास अधिकारी तथा सदर में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किया जायेगा। अपर जिलाधिकारी ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा है कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राथमिकता पर प्रतिभाग करेगें तथा शेष तहसीलों में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आहूत सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसील स्तरीय समस्त अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments