Breaking News

#हरदोई:- बाल दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का हुआ हुआ आयोजन#


#हरदोई:- बाल दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का हुआ हुआ आयोजन#

#हरदोई# जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जनपद न्यायाधीश के दिशा निर्देशन में बाल दिवस के अवसर पर नगर के कायनात इंटरनेशनल स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर,बाल मेला का आयोजन किया गया। जिला विज्ञान क्लब हरदोई के समन्वयक सतीश चंद्र यादव ने कहा कि बाल दिवस भारत के प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस पर मनाया जाता है नेहरू जी बच्चो को बहुत प्यार किया करते थे। स्कूल में आयोजित बाल मेला का फीता काटकर उद्घाटन किया। स्कूल में बच्चो द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी की सराहना  करते हुए प्ले टू रीड के आधार पर पढ़ाया जाना बहुत ही आवश्यक है। विधिक जागरूकता शिविर को लेकर कहा कि शिविर लगाकर आवश्यक विषयों पर आम जनमानस को जागरूक करना  महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। चेयरमैन प्रतिनिधि नौशाद नदवी ने कहा कि विद्यालय द्वारा समय समय पर बच्चो के मध्य गतिविधियां कराया जाना विज्ञान से बच्चो को जोड़ना उनकी बुद्धि का विकास करना बेहतर प्रयास है। सहायक अध्यापक राजेश द्वारा विज्ञान के कई प्रयोग करके दिखाए। लीगल एड क्लिनिक तहसील विधिक सेवा समिति के संचालक परा विधिक स्वयं सेवक फरहान सागरी ने लोगो को बाल सेवा योजना, सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की#

#प्रधान अध्यापक रामवीर सिंह ने बताया कि बाल मेला, चित्र कला, मेंहदी में प्रतिभाग करने वाले बच्चो को पुरुस्कृत किया गया। जुलूस मोहम्मदी की ओर से सचिव नफीस खा ने अध्यापकों को स्मृति चिन्ह, सभी बच्चो को बिस्किट वितरित किए। कार्यक्रम में प्रबंधक अनस फारूकी, चौकी इंचार्ज कैलाश सिंह यादव, मोहम्मद आरिफ, हस्सान फारूकी, मौलाना इमरान, सलमान सीतू रस्तोगी, बैंक प्रबंधक सहित अन्य लोग मौजूद रहे#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments