Breaking News

#हरदोई:- चुनाव आते ही पिछड़े कार्य कराने में जुट गए सभासद#


#हरदोई:- चुनाव आते ही पिछड़े कार्य कराने में जुट गए सभासद#

#हरदोई: शाहाबाद- नगर निकाय चुनाव की अभी घोषणा नहीं हुई है।लेकिन दावेदार अभी से आजमाइश करने लगे हैं जनता को लुभाने की हर संभव कोशिश की जा रही है। शाहाबाद नगर क्षेत्र में एक पुलिया 5 साल से टूटी थी, काफी समय से इसकी मरम्मत की मांग उठ रही थी। इसके बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा था। सभासद ने इसे चंद घंटों में ठीक करा दिया,नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 11 के सभासद ने वोटों की नाराजगी दूर करने के लिए अपनी निजी खर्चे से पुलिया बनवा दी#
#सैयद बाबा मोहल्ले में निवास करने वाले मुस्लिम बस्ती के तमाम लोग एक छोटी सी पुलिया बनवाने के लिए बाढ़ सभासद से पिछले 5 वर्षों से अनुरोध कर रहे थे। पुलिया न बन पाने के कारण मोहल्ले वासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। सभासद ने 1 दिन में अपनी जेब खर्च से पुलिया बनवा दी। स्थानीय निवासी फरीद, शकील का कहना है कि काफी समय से लोग पुलिया के मरम्मत की मांग कर रहे थे। शाहाबाद के सैयदवाड़ा मोहल्ले में पुलिया न बनवाने से मोहल्ले वासी काफी नाराज है#
#फरीद, फारुख और शब्बू ने बताया कि 5 वर्षों से कई बार सभासद नगर पालिका अध्यक्ष से पुलिया मरम्मत की मांग की थी।नगर पालिका ईओ से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिया टूटने की उनके पास कोई जानकारी नहीं है। अगर कहीं पुलिया टूटी है तो उसे बनवाया जाएगा ,जब उनसे कहा गया कि पुलिया को सभासद ने बनवा दिया है तो उन्होंने कहा कि उसका एस्टीमेट बनवा कर उन्हें पैसा दिलाया जाएगा#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments