Breaking News

#उरई: जालौन- पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन को मनाया सपाजनों ने चरखारी के पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत एवं पवनकांत रायकवार के नेतृत्व में मरीजों को किया फल वितरण#


#उरई: जालौन-  पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन को मनाया सपाजनों ने चरखारी के पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत एवं पवनकांत रायकवार के नेतृत्व में मरीजों को किया फल वितरण#

#उरई: जालौन- आज मंगलवार को सपा मुखिया एवं प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन को सपाईयों ने अस्पताल पहुंच कर भर्ती मरीजों को फल वितरण एवं उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए मनाया। आज मंगलवार को सपा मुखिया एवं प्रदेश सरकार पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव के जन्म दिन पर पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत एवं नगर पालिका परिषद उरई से प्रवलदावेदार पवनकांत रायकवार के नेतृत्व में दर्जनों सपा कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल पहुंच कर मरीजों को फल वितरण कर उनके जल्द स्वास्थ होने की कामना है। इस मौके पर चरखारी के पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत एवं सपा से नगर पालिका परिषद उरई के प्रवलदावेदार पवनकांत रायकवार ने कहा कि आज हम लोगों को सपा संस्थापक स्व. मुलायम सिंह के बताए हुए रास्ते और उनके पद चिंहों पर चलने की सीख लेना पड़ेगी तभी उनके सपनों को साकार किया जा सकता है। इस मौके पर प्रमुख रूप से राघवेंद्र सिंह, छोटू माड़री, अखिलेश हरोली, विकास यादव, तरुण यादव, नसीम राईन, अभिषेक रायकवार, योगेश पाठक, मनू कुमार, सौरभ (सैंटू यादव), मिलन यादव, आसिफ अली, संजू सिकरीराजा जिला पंचायत सदस्य, संतोषी प्रजापति, गुड्डी निरंजन सहित दर्जनों सपाजन मौजूद रहे#

रिपोर्टर- गोविन्द सिंह दाऊ- खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments