#हरदोई:- पिहानी- खेलकूद के साथ मनाया गया बाल दिवस#
#हरदोई:- पिहानी- खेलकूद के साथ मनाया गया बाल दिवस#
#हरदोई: पिहानी- सरस्वती शिशु मन्दिर \शिशु वाटिका पिहानी में आज सोमवार विद्यालय में प्रतिवर्ष बाल दिवस पर आयोजित होने वाले खेलों के अंतर्गत खेलों में अनेक प्रकार के खेल, टॉफी दौड़ ,बोरा दौड़ ,मेढक दौड़ , जलेबी दौड़, चम्मच दौड़ , जंपिंग झूले का आयोजन किया गया।सभी छात्र - छात्राओं ने अत्यंत गर्मजोशी के साथ भाग लिया#
#इस दौरान प्रांतीय शिशु वाटिका प्रमुख बिंदु सिंह , प्रधानाचार्य परशुराम शुक्ला एवं विद्यालय के समस्त अध्यापक/अध्यापिकाओं ने बच्चों का तालियों के साथ मनोबल बढ़ाते हुए उत्साहवर्धन किया तथा अन्त में शिशु वाटिका प्रमुख आकांक्षा ने सभी बच्चों को खेलों की उपयोगिता को समझाते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं के जीवन में खेल एक अहम भूमिका निभाते हैं ।खेलों से शरीर में फुर्ती के साथ-साथ मन में प्रसन्नता और आत्मविश्वास का भी विकास होता है । बच्चों के विकास के लिए इस प्रकार के खेलों का आयोजन विद्यालय निरंतर कराता आया है और समय-समय पर इस प्रकार के आयोजन निरंतर कराता रहेगा। इसके बाद उन्होंने सभी प्रतिभागी बच्चों को शुभकामनाएं दी#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments