Breaking News

#हरदोई: बेनीगंज- लोक निर्माण एवं मंडी परिषद की अनदेखी,अधर में सड़क मार्ग का कुछ हिस्सा#


#हरदोई: बेनीगंज- लोक निर्माण एवं मंडी परिषद की अनदेखी,अधर में सड़क मार्ग का कुछ हिस्सा#

#हरदोई: बेनीगंज- कस्बे से ग्राम पंचायत पिपरी जाने वाला सड़क मार्ग पूरी तरह जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते अव्यवस्थाओं एवं उदासीनताओं की भेंट चढ़ा हुआ है। जिसके बाबत कई बार पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि महेंद्र कुमार वर्मा द्वारा शिकायत की गई पर मामला आज भी जस का तस अधर में लटका हुआ है#

#बताते चलें कि उक्त सड़क मार्ग बेनीगंज कस्बे से ग्राम पंचायत पिपरी के मजरा ग्राम अमरगंज होते हुए नैमिषारण्य क्षेत्र में प्रवेश करता है बीच में गोमती तट होने के कारण श्रद्धालुओं का बड़ी संख्या में इसी मार्ग से आना जाना लगा रहता है। जिस पर लंबे समय पश्चात लोक निर्माण विभाग की नजर पड़ी तो सड़क के कुछ हिस्से पर लीपापोती कर दी गई तो कुछ आज भी जर्जर अवस्था में  स्वयं के शुद्धिकरण की वाट जोह रहा है। ग्राम पंचायत प्रधान प्रतिनिधि महेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि उनके द्वारा जनसुनवाई के माध्यम से शिकायत की गई जिस पर लोक निर्माण विभाग ने स्पष्ट तौर पर लिख दिया कि उक्त सड़क का हिस्सा मेरा नहीं है वह मंडी परिषद का है जिसके पश्चात उन्होंने मंडी परिषद को जनसुनवाई की तो मंडी परिषद ने लोक निर्माण का हवाला देते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया। महेंद्र कुमार के अनुसार अब वह कहां जाएं कस्बे से सटे दुर्घटिया मोड़ के नज़दीक सड़क मार्ग का लगभग 1 किलोमीटर हिस्सा पूरी तरह से जर्जर गड्ढा युक्त है जिस पर सभी को आवागमन में बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उपरोक्त मामले पर जानकारी देते लोक निर्माण विभाग के जेई सुनील कुमार ने मंडी परिषद द्वारा निर्माण की गई सड़क का हवाला दिया उनके अनुसार मंडी परिषद इस 1 किलोमीटर सड़क के हिस्से को उन्हें सौंप दें जिससे वह इस सड़क मार्ग का पूरी तरह से निर्माण कार्य करा सकें। सवाल उठता है कि क्या अन्यथा की स्थिति में इस सड़क मार्ग के हिस्से का निर्माण कार्य भविष्य में हो पाएगा या दोनों विभाग एक दूसरे पर जिम्मेदार होने का ठीकरा फोड़ते रहेंगे#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments