Breaking News

#हरदोई:- नवकृति साहित्य मंच के तत्वाधान में काव्य गोष्ठी का आयोजन#


#हरदोई:- नवकृति साहित्य मंच के तत्वाधान में काव्य गोष्ठी का आयोजन#

#हरदोई: नवकृति उमंग सुनहरा कल के कार्यालय मे काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसमें जनपद के श्रेष्ठ कवियों ने सतीश शुक्ला की अध्यक्षता में एवं करुणेश दीक्षित के संचालन में काव्य पाठ कर समा बांधा। गीतकार धीरज श्रीवास्तव 'चित्रांश' ने धरती से लेकर अंबर तक जादू कितना झरता झर झर,  युवाकवि आदर्श सिंह ने मैंने अपने दिल में बस उसको बसाया उसने मुझको नासमझ कहकर बुलाया,गीतकार करुणेश दीक्षित सरल ने बहुत बाहोश होता हूं मैं जब बेहोश होता हूं तुमसे बात करता हूं मैं जब खामोश होता हूं शेरो शायरी करके और गीत सुनाकर खूब तालियां बटोरी। वहीं ओज कवि राजेश बाबू अवस्थी ने निवारण हो नहीं पाता अगर कारण नहीं होता हमारा बल पराक्रम यदि असाधारण नहीं होता।व्यंगकार अनिल अनिकेत ने रिवायत इश्क की बदल गई है यारो जिसे जलील होना हो मोहब्बत कर ले शेर पढा और सामाजिक परिपेक्ष पर व्यंग कर कटाक्ष किया।वरिष्ठ कवयित्री मीरा द्विवेदी वर्षा शचि ने नहीं होते यहां पर जब तुम्हारा ख्याल आता है दिलों की दूरियां बढ़ती नहीं कुछ भी सुहाता है गज़ल पढी। वरिष्ठ व्यंगकार सतीश शुक्ल ने जहां पर चोर हावी हो अमन की बात क्या होगी विधायक ही जो दागी हो सदन की बात क्या होगी।वहीं अभिनव दीक्षित ने ऐसे प्रण का क्या पालन है जिसमे धर्म चला जाए  सामाजिक विकृतियों पर काव्यपाठ कर प्रहार किया।इसी क्रम में नवकृति साहित्य मंच की अध्यक्षा व संस्थापक अलका गुप्ता 'अलकाकृति' ने वेदना के गीत को गर प्रेम मिल जाए और थोड़ा साथ भी कुछ देर मिल जाए मुक्तक व ग़ज़ल सुना कर सभी कवियों ने खूब तालियां बटोरी।कार्यक्रम का आयोजन अभिनव दीक्षित के कार्यालय उमंग सुनहरा कल सेवा समिति ने आयोजित किया जिसमें जनपद के श्रेष्ठ कवियों के द्वारा काव्यपाठ किया गया। कार्यक्रम की समाप्ति पर अध्यक्षीय भाषण सतीश शुक्ल के द्वारा किया गया एवम संस्थापिका अलकाकृति के द्वारा सभी का आभार ब्यक्त किया गया#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments