Breaking News

#हरदोई: संडीला- झाड़ी शाह बाबा में शानदार जवाबी कव्वाली एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन#


#हरदोई: संडीला- झाड़ी शाह बाबा में शानदार जवाबी कव्वाली एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन#

#हरदोई: संडीला- नगर में चल रहे 31वें वार्षिक उत्सव मेले में रात गौस पाक का चरागा और दूसरी तरफ सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।नौ दिवसीय झाड़ी शाह उर्स मेले के आखरी दिन मेले के सरपरस्त सज्जादा नशीन सूफी शाहनवाज आलम की अध्यक्षता में पत्रकार और स्काउट कमेटी के सभी सदस्यों कों सम्मानित किया गया। उसके बाद त्रिकोणीय जवाबी कव्वाली का मुकाबला जिसमें दूर-दराज से मशहूर टीवी चैनल के कव्वाल फैजान ताज (नागपुर) सोनम वारसी (कानपुर) शीबा परवीन (महाराष्ट्र) के बीच हुआ।जवाबी कव्वाली कों देखने के लिए मैदान में लाखों का जन सैलाब उमड़ा। क्षेत्राधिकारी संडीला अमित मिश्रा,कोतवाल दिलेश कुमार सिंह,अतिरिक्त कोतवाल आलोक कुमार सिंह सहित समस्त पुलिस बल की कड़ी सुरक्षा देखने को मिली।मुख्य अतिथि के रूप में गुड्डू भाई भाजपा जिला पंचायत सदस्य संडीला,मोहम्मद फैजी शिया वफ्फ बोर्ड कर्बला लखनऊ के सेक्रेटरी, तालकटोरा एवं पत्रकार नूरुद्दीन नूर,शशीकांत मौर्य, आशीष गुप्ता, प्रियदर्शी गुप्ता, श्रीश अस्थाना, बुनियाद हुसैन,इस पूरे कार्यक्रम की जिम्मेदारी मो.हसनैन मीडिया प्रभारी झाड़ी शाह बाबा मेला ने माल्यार्पण कर सभी का स्वागत किया। साथ ही दरगाह में संडीला के आर.पी. रेस्टोरेंट के प्रोपराइटर मोहम्मद आज़म के द्वारा गुड्डू भाई और मोहम्मद फैजी ने चादर पेश की। एकता और भाई चारे की गंगा जमुनी तहजीब मिसाल पेश की। मेला इंचार्ज कदीर पहलवान, अमान अली,मो.तालिब,सहित कई सदस्य गण लोग मौजूद रहे#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments