Breaking News

#हरदोई:- सीतापुर- स्वर्गीय नागेंद्र प्रताप सिंह नागू दादा क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारम्भ#


#हरदोई:- सीतापुर- स्वर्गीय नागेंद्र प्रताप सिंह नागू दादा क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारम्भ#

#हरदोई: सीतापुर- रोड स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में द्वितीय स्वर्गीय नागेंद्र प्रताप सिंह नागू दादा क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि अविनाश गुप्ता ने नागू दादा के चित्र पर माल्यार्पण करके खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया, उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करें।

#योगेश की शानदार बल्लेबाजी और बृजेश की गेंदबाजी और बल्लेबाजी से श्रीश चंद्र अग्रवाल क्रिकेट अकादमी ने 2 रनों की रोमांचक जीत दर्ज की#

#टूर्नामेंट का प्रथम मैच मंगलवार को सक्सेस क्रिकेट अकादमी व श्रीश चंद्र अग्रवाल क्रिकेट अकादमी के मध्य खेला गया, नागू दादा के पुत्र प्रवीण सिंह व नवीन सिंह ने मुख्य अतिथि अविनाश गुप्ता को बुके देकर स्वागत किया। टॉस श्रीश चंद्र अग्रवाल क्रिकेट एकेडमी के कप्तान योगेश श्रीवास्तव ने जीता, श्रीश चंद अग्रवाल क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 34.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 177 रन बनाए,श्रीश चंद अग्रवाल क्रिकेट एकेडमी की तरफ से योगेश श्रीवास्तव ने 55, अंश मिश्रा व बृजेश कुमार ने  33-33 रन तथा तुषार दीक्षित ने 22 रनों का योगदान दिया। वही सक्सेस क्रिकेट एकेडमी की तरफ से आकाश त्रिपाठी ने सर्वाधिक 5 विकेट, जयप्रकाश ने 3 विकेट तथा देवाशीष चौहान व प्रियांशु वर्मा ने एक-एक विकेट लिया । जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी सक्सेस क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 28.4 ओवर में 175 रन बनाकर ऑल आउट हो गई तथा श्रीश चंद अग्रवाल क्रिकेट अकादमी की टीम ने 2 रनों की रोमांचक जीत दर्ज की। सक्सेस क्रिकेट अकादमी की तरफ से मोहन कश्यप ने 43, लक्ष्मी नारायण मिश्रा ने 30, हर्षवर्धन त्रिपाठी ने 22 व शाश्वत मिश्रा ने 17 रनों का योगदान दिया। वहीं मैच के मैन ऑफ द मैच बृजेश कुमार रहे, उन्होंने 33 रन बनाए तथा चार विकेट लिए। मैच के दौरान नागू दादा के दोनों पुत्र प्रवीण सिंह व नवीन सिंह तथा अनूप पूरी, अर्जित मित्तल, राणा, राधा कृष्ण गुप्ता व राजीव अग्रवाल आदि मौजूद रहे#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की  खास रिपोर्ट...

No comments