Breaking News

#हरदोई:- शाहाबाद- नदी में डूबने से युवक की मौत परिवार में मचा कोहराम#


#हरदोई:- शाहाबाद- नदी में डूबने से युवक की मौत परिवार में मचा कोहराम#

#हरदोई: शाहाबाद- कार्तिक पूर्णिमा के दिन शाहाबाद कोतवाली के गांव परियल में गर्रा नदी के किनारे हर वर्ष मेला लगता है।शाहाबाद नगर व आस पास क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में मेला देखने व नहाने परियल आते है।मेला देखने आए युवक की नहाने के दौरान नदी में डूबने से मृत्यु हो गई।घटना से परिवार में कोहराम मच गया#

#जानकारी के अनुसार शाहाबाद नगर के मोहल्ला बजरिया निवासी अशोक गुप्ता का सबसे छोटा बीस वर्षीय पुत्र अवनीश गुप्ता ज्ञानू अपने दोस्तों के साथ परियल गांव में कार्तिक पूर्णिमा का मेला देखने गया था।वहां दोस्तों के साथ नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया।दोस्तों के चिल्लाने पर ग्रामीणों ने युवक को निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद लेकर आए।लेकिन डाक्टरों ने अवनीश को मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।घटना से युवक के परिवार में कोहराम मचा है।युवक परिवार में चार बहन और तीन भाई था।भाइयों में सबसे छोटा अवनीश इंटर कर चुका था।आगे पढ़ाई की तैयारी कर रहा था।मोहल्ले के सभासद आशीष अवस्थी सोनू ने घटना के बारे में दुख व्यक्त किया और पीड़ित के साथ अस्पताल से लेकर हरदोई पोस्टमार्टम तक हर संभव मदद की#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments