#हरदोई:- संडीला- एसडीएम ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण#
#हरदोई:- संडीला- एसडीएम ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण#
#हरदोई: संडीला- नगर निकाय चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर एसडीएम ने नगर के विभिन्न मतदान बूथों का निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार एसडीएम देवेंद्र पाल सिंह ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी रुद्र प्रताप सिंह और कोतवाल दिलेश कुमार सिंह के साथ आई आर इंटर कॉलेज भगवानबुद्ध इंटर कॉलेज संडीला गर्ल्स इंटर कॉलेज प्राथमिक विद्यालय राजाहता अशरफ टोला काशीराम कॉलोनी सहित नगर के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया मतदान केंद्रों पर साफ सफाई की व्यवस्था पीने के पानी बिजली को आपूर्ति और शौचालय की व्यवस्था को देखा। एसडीएम ने कहा कि जर्जर अवस्था के केंद्र खुले हुए स्थान जहां पर बिजली आपूर्ति विभाग जल वा शौचालय की सुविधा उपलब्ध नहीं है ऐसे केंद्रों को मतदान केंद्र नहीं बनाया जाएगा#
#कमियों को तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए कहा कि पेयजल व्यवस्था शौचालय व बिजली की आपूर्ति को तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी रूद्र प्रताप सिंह कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह जेई जल सुनील यादव अब्दुल मुईद लेखपाल अन्य कर्मचारी मौजूद रहे#

No comments