#हरदोई:- भारत जोड़ो यात्रा देश जोड़ने का कार्य करेगी-अजय सिंह, यात्रा को लेकर लोगों में गजब का उत्साह- अनुपम दीक्षित#
#हरदोई:- भारत जोड़ो यात्रा देश जोड़ने का कार्य करेगी-अजय सिंह, यात्रा को लेकर लोगों में गजब का उत्साह- अनुपम दीक्षित#
#हरदोई: बुधवार को भारत जोड़ो यात्रा हरदोई सदर विधानसभा के ब्लॉक बावन के मढ़िया, हरसिंहपुर, लाला पुरवा, अकोरा पुरवा, कस्तूरी पुरवा, बंदरिया, आदि गांव में पदयात्रा निकाली गई।जिसमें पूर्व जिला अध्यक्ष एआईसीसी सदस्य अजय सिंह ने कहा भारत जोड़ो यात्रा जिले के पुराने कांग्रेसियों के साथ नए नए लोगों को जोड़ने का कार्य करेगी। श्री राहुल गांधी जी द्वारा संपूर्ण भारत में बढ़ती महंगाई बेरोजगारी के खिलाफ आवाज को उठाते हुए सरकार को कटघरे में खड़ा करने का काम यह पदयात्रा के माध्यम से हो रहा है#
#जिला उपाध्यक्ष पीसीसी सदस्य अनुपम दीक्षित ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।यात्रा 2024 के चुनाव में अपना अहम योगदान निभाएगी।कहा देश में अराजकता का माहौल है लेकिन भारत जोड़ो यात्रा लोगों में प्यार बांटने का काम कर रही है#
#प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस नेत्री श्रीमती मंजू लता मित्रा ने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार इस भाजपा सरकार की पोल खोल रही है।भाजपा सरकार की नाकामियों के ताबूत में आखिरी कील ठोकने का कार्य भारत जोड़ो यात्रा करेगी#
#पदयात्रा में मुख्य रूप से एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक अमलेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश सचिव अनुसूचित जाति विभाग के पुनीत वर्मा, खेलकूद प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष तुषार दीक्षित, एवं पूर्व महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी श्याम प्रकाश शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष हरिओम त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग विनीत वर्मा, जिला सचिव इस्लाम गाजी, पंडित ओम प्रकाश दुबे, हबीब खान, नसीम जहां ,आरिफ खान ,अमीर जहां मोहम्मद शकील, तैयब खान, मोहम्मद सलीम खान, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे#

No comments