#हरदोई:- कछौना- कन्टेनर पलटने से गौ संरक्षण की खुली पोल, गौतश्कर फरार#
#हरदोई:- कछौना- कन्टेनर पलटने से गौ संरक्षण की खुली पोल, गौतश्कर फरार#
#हरदोई:- कछौना- कन्टेनर पलटने से गौ संरक्षण की खुली पोल, गौतश्कर फरार#
#हरदोई : कछौना- एक तरफ जहाँ शासन व प्रशासन गोपाष्टमी मनाकर गौ संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रयासरत हैं। सरकार के लाख प्रयासों के बावजूद गौवंशों की तस्करी पर रोक नहीं लग पा रही है।सरकार द्वारा गौवंशों के संरक्षण एवं संवर्धन पर प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।जिसके फलस्वरूप गौ तस्कर गौवंशों की तस्करी में लगे हुए हैं। जिला हरदोई में 24 घंटे में दो कंटेनर पलटने से गौवंशों की तस्करी का मामला प्रकाश में आ गया है। मंगलवार की सुबह 27 गौवंशों से भरा ट्रक थाना कासिमपुर क्षेत्र के संडीला गौसगंज मार्ग पर जे०पी० महाविद्यालय के पास पलट गया। स्थानीय नागरिकों ने कन्टेनर में गौवंश होने की सूचना पुलिस को दी। ट्रक ड्राइवर और सवार लोग मौका पाकर भाग गए। पुलिस की सूचना पर उप जिला अधिकारी संडीला, थानाध्यक्ष कासिमपुर, चौकी इंचार्ज गौसगंज नीरज सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, क्षेत्राधिकारी, कछौना के प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंच गए। मौके पर कंटेनर के अंदर 27 गौवंश थे। जिसमें सात गौवंशों की मृत्यु हो चुकी थी। चोरी किये गए पशुओं का पशुचिकित्सा अधिकारी ने घायल पशुओं का प्राथमिक उपचार कर प्रशासन के निर्देश पर नजदीकी अस्थाई गौशाला में भेजा गया।वहीं मृत गौवंशों के शवों को प्रशासन द्वारा दफना दिया गया। पुलिस ने कंटेनर चालक सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर कार्यवाही शुरू की#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...


No comments