Breaking News

#फर्रुखाबाद:- डीएम ने किया धान खरीद केंद्र का औचक निरिक्षण खरीद में तेजी लाने का दिया निर्देश#


#फर्रुखाबाद:- डीएम ने किया धान खरीद केंद्र का औचक निरिक्षण खरीद में तेजी लाने का दिया निर्देश#

#फर्रुखाबाद: शुक्रवार को जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह नें धान केद्रों का औचक निरीक्षण कर अवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिलाधिकारी नें कमालगंज मंडी में संचालित धानक्रय केंद्र का निरी क्षण किया। जहाँ उन्हें कुल 120 कुंतल धान खरीद अब तक पायी गयी। उन्होंने खरीद में तेजी लानें के निर्देश दिये। डीएम के आनें से हड़कंप मच गया। इसके साथ ही डीएम नें मोहम्मदाबाद मंडी में संचालित धान खरीद केंद्र का निरीक्षण किया। जहाँ उन्हें कुल 1300 कुंतल धान की खरीद मिली। केंद्र प्रभारी नें डीएम को बताया कि धान बिक्री करनें वाले किसानों को लगातार भुगतान किया जा रहा है। मोहम्मदाबाद मण्डी में केन्द्र प्रभारी द्वारा बताया गया कि अभी तक धान के 04 सैम्पल रिजेक्ट हुए है। इस बार धान अच्छा हुआ है खरीद में कोई समस्या नहीं है। कुछ किसानों का धान गन्दा होता है तो उसे साफ कराकर बेचने की सलाह दी जाती है जिलाधिकारी ने बताया कि केन्द्र प्रभारियों को लक्ष्य के सापेक्ष धान खरीद करने के निर्देश दिये गये है#

No comments