Breaking News

#हरदोई:- गड्ढा मुक्त अभियान के तहत कस्बे की सड़क पर किया पेचिंग#


#हरदोई:- गड्ढा मुक्त अभियान के तहत कस्बे की सड़क पर किया पेचिंग#

#हरदोई: हरपालपुर- गड्ढा मुक्त अभियान के तहत पीडब्ल्यूडी विभाग सफल करने में जुटा है।देर रात विभाग के कर्मचारियों ने दो जगह टूटी सड़के को सही करने का कार्य शुरू कर दिया।आनन फानन में गड्ढा मुक्त अभियान को सफल बनाने के लिए किए जा रहे कार्य में मानक को दरकिनार कर गड्ढा मुक्त करने में जुटा कस्बे की रोड पर पैचिंग कार्य करते समय गड्ढों से मिट्टी हटाएं बिना ही डामर डाल दिया गया#

#जानकारी के अनुसार जनपद में गड्ढा मुक्त अभियान की समीक्षा करने आए लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को 15 नवंबर तक जिले की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का निर्देश दिया था। गड्ढा मुक्त अभियान को सफल बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग रात-दिन एक किए हुए हैं।फिर भी सड़कों पर गड्ढे भरने का अभियान सफल होता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है। शुक्रवार की देर रात पीडब्ल्यूडी विभाग के कर्मचारियों ने कस्बे की मुख्य सड़क पर पैचिंग का कार्य शुरू किया।गड्ढों से मिट्टी निकाले ही बिना गड्ढों को भरकर पीडब्ल्यूडी विभाग के  कर्मचारियों ने गड्ढे भरने के कार्य से इतिश्री कर ली#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments