Breaking News

#हरदोई:- घरों में मच्छर का लार्वा मिलने पर भवन मालिको को दी गयी नोटिस#


#हरदोई:- घरों में मच्छर का लार्वा मिलने पर भवन मालिको को दी गयी नोटिस#

#हरदोई: जिला मलेरिया अधिकारी टीम द्वारा शनिवार को 90 एलाईजा जांच में डेंगू के 06 मरीज के सापेक्ष कौलपुरी, बिलग्राम चुंगी लक्ष्मीपुरवा, बहरा सौदागर, पीताम्बर गंज आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर सोर्स रिडक्सन एवं मच्छर रोधी का छिडकाव कार्य किया गया।कुल 745 घरों में भ्रमण कर सोर्स रिडक्सन का कार्य किया गया। जिनमें से 12 घरों के अन्दर मच्छर का लार्वा पाये जाने पर भवन मालिको को चेतावनी नोटिस भी जारी किया गया। इसके अतिरिक्त मलेरिया की कुल 500 जांच के सापेक्ष 05 मरीज पाए गए जिनको उपचार प्रदान किया गया। डा० अनिल कुमार पंकज अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी वेक्टर बार्न द्वारा चन्दीपुरवा में कार्यरत टीमों का निरीक्षण एवं क्षेत्र में ज्वर रोगियों का सर्वेक्षण किया गया#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments