Breaking News

#हरदोई:- शिक्षिका अलका गुप्ता राष्ट्रीय गौरव शिक्षक सम्मान 2022 से होंगी सम्मानित#


#हरदोई:- शिक्षिका अलका गुप्ता राष्ट्रीय गौरव शिक्षक सम्मान 2022 से होंगी सम्मानित#

#हरदोई: जिले के माध्यमिक शिक्षा विभाग से इस बार राष्ट्रीय गौरव शिक्षक सम्मान 2022 के लिए शिक्षिका अलका गुप्ता का चयन किया गया है। यह सम्मान इन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं शैक्षिक नवाचार के लिए दिया जा रहा है।आगामी 11 दिसम्बर को उंझा गुजरात मे आयोजित होने वाले राष्ट्रीय शैक्षिक नवाचार कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रीय गौरव शिक्षक सम्मान हेतु माध्यमिक से अलका गुप्ता व हरदोई के प्राथमिक शिक्षा विभाग से चन्द्रकेश यादव सहित उत्तर प्रदेश से कुल 20 श्रेष्ठ अध्यापकों का चयन किया गया है। तथा भारत के विभिन्न प्रदेशों से कुल 110 शिक्षकों को इस उंझा गुजरात कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। शिक्षिका अलका गुप्ता को उत्कृष्ट कार्यों के लिए  इस वर्ष साउथ एशिया एक्सीलेंट टीचर अवार्ड, काशी रत्न सम्मान, लाइफ टाइम अचीवमेंट शिक्षक सम्मान, महादेवी वर्मा सम्मान सहित अनेकों अवार्डों से सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में राष्ट्रीय स्तर पर डिजिटल मीडिया के सहयोग से देश भर के विभिन्न प्रदेशों के दूर दराज क्षेत्रों में स्थित स्कूलों , विद्यालयों में भी क्राफ्ट व रिसाइकिल सम्बन्धी क्लास देती रहती है। जिससे बच्चे व अध्यापक भी कम लागत की सुंदर व उपयोगी वस्तुएं सीखते है व रिसाइकिल को प्रोत्साहन मिलता है। इसी क्रियाशीलता व नवाचारों के लिए इन्हें अनेकों बार सम्मानित किया जाता रहा है। अलका गुप्ता बदायूँ की निवासी है और हरदोई में माध्यमिक शिक्षा विभाग में गृहविज्ञान शिक्षिका के पद पर कार्यरत है। इस अवार्ड के लिए आमंत्रण पत्र मिलते ही उनकी बहन निशा, संध्या,वैष्णवी, सहित सभी रिश्तेदारों व शुभचिन्तको से बधाईयां मिल रही हैं#

No comments