Breaking News

#हरदोई:- मानव शरीर मोक्ष का सुगम साधन है/अनूप ठाकुर जी महाराज#


 #हरदोई:- मानव शरीर मोक्ष का सुगम साधन है/अनूप ठाकुर जी महाराज#

#हरदोई: ग्राम मलवा अखबेलपुर तिलमयी खेड़ा के सुखेता प्रांगण में चल रहे श्री विष्णु महायज्ञ एवं मानस सम्मेलन में कथा ब्यास अनूप ठाकुर ने कहा कि मानव काम व क्रोध के वश में होकर जहां दिनों दिन प्रभु को भूलता जा रहा है। वहीं पाश्चात्य सभ्यता के वशीभूत होकर अपनी प्राचीन संस्कृति व पहचान को भी खोता जा रहा है जिसका परिणाम है कि वह जीवन जीने का तौर तरीका भी भूलता जा रहा है। इसे सही रूप में जानने के लिए सत्संग करना आवश्यक है। ब्यास जी ने कहा कि मानव शरीर मोक्ष का साधन है। इसके द्वारा भजन कर आसानी से मोक्ष पाया जा सकता है।उन्होंने कहा कि' कलियुग केवल नाम अधारा, सुमिरि- सुमिरि नर उतरहि पारा।' अर्थात कलियुग में प्रभु का नाम लेकर आसानी से भवसागर से जीव पार हो सकता है। परन्तु इसके लिए सहज प्रेम आवश्यक है। जो भी व्यक्ति काम, क्रोध, लोभ, मोह आदि छोड़कर ईश्वर के शरण में जायेगा उसे प्रभु अवश्य अपना लेंगे।इस मौके पर परिक्षित शिवकुमार सिंह, यज्ञ यजमान सुधीर सिंह, अध्यक्ष मास्टर दलगंजन सिंह, राकेश सिंह, भानुप्रताप सिंह, सत्येन्द्र सिंह, राहुल सिंह, शिवमोहन सिंह, सोनू सिंह पार्थ सिंह, रावेन्द्र सिंह समेत हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे#

No comments