Breaking News

#हरदोई:- राहुल गांधी पूरे देश को जोड़ने के लिए यात्रा कर रहे हैं। अजय सिंह, यात्रा का मकसद हो रहा पूरा, मिल रहा ब्यापक जनसमर्थन/ अजय सिंह#


#हरदोई:- राहुल गांधी पूरे देश को जोड़ने के लिए यात्रा कर रहे हैं। अजय सिंह, यात्रा का मकसद हो रहा पूरा, मिल रहा ब्यापक जनसमर्थन/ अजय सिंह#

#हरदोई: शहाबाद- विधानसभा के टोडरपुर ब्लॉक में भारत जोड़ो पदयात्रा नगर नगर डगर डगर कस्बे में निकाली गई जिसमें ग्राम वासियों में भारी उत्साह देखने को मिला जिला महासचिव गुफरान कौशल के नेतृत्व में पदयात्रा टोडरपुर, उमरौली, कमालपुर, बिजगवां खिरिया आदि गांव में निकाली गई। जिला महासचिव ने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार इस भाजपा सरकार में बढे हैं। भाजपा के लोग बलात्कारियों के पक्ष में जुलूस निकालते हैं जिसका उदाहरण उन्नाव हाथरस है। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के नेता हिंदू मुसलमान के बीच खाई पैदा कर रहे हैं। आज महंगाई चरम सीमा पर है लोग बेरोजगार होकर आत्महत्या कर रहे हैं। राहुल गांधी पूरे देश को जोड़ने के लिए यात्रा कर रहे हैं सभी को राहुल गांधी के साथ जुड़ना होगा और इस देश को बचाना होगा। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी पीसीसी सदस्य अनुपम दीक्षित ने कहा कि पिछले 45 वर्षों में सबसे अधिक बेरोजगारी दर इस सरकार में बढी है। देश का युवा हताश व निराश है महाविद्यालय और विद्यालयों में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है आने वाली नस्लों को बर्बाद करने का कार्य वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार कर रही है। खेलकूद प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष तुषार दीक्षित ने कहा कि हम सब नौजवानों को आज राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर इस देश की खुशहाली और तरक्की के लिए इस देश में भाईचारा और अमन चैन के लिए इस देश के सर्वागीण विकास के लिए और अपने सुनहरे कल के लिए साथ आना ही होगा। प्रदेश उपाध्यक्ष सेवादल रामगोपाल दीक्षित ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन लोगों में उत्साह भरने का कार्य कर रहा है लोग हमसे जुड़ रहे हैं बहुत ही अच्छी बात है इसका असर आने वाले नगर पालिका चुनाव में अवश्य दिखेगा। इस अवसर पर लालू अवस्थी , हरिशरण शुक्ला, मोनू तिवारी, राजू मिश्रा, सुधाकर यादव, सद्दाम हुसैन, शिवपूजन सिंह, पंकज सिंह, सतीश, नीरज, पप्पू चौहान, कौशल किशोर, रवि अवस्थी, शशांक शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे#

No comments