Breaking News

#उरई:- जालौन- सभी लोग महापुरुषों के सपनों को साकार करने का काम करें-बाबूसिंह कुशवाहा, नगर निकाय चुनाव पूरी दमखम के साथ लड़े#


#उरई:- जालौन- सभी लोग महापुरुषों के सपनों को साकार करने का काम करें-बाबूसिंह कुशवाहा, नगर निकाय चुनाव पूरी दमखम के साथ लड़े#

#उरई: जालौन- शहर के मुहल्ला बघौरा स्थित राजेंद्र पाल जिला उपाध्यक्ष के आवास पर जनाधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री उ. प्र. सरकार ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा दौडने के बाद कितनी बार गिरी है वे यह नहीं सोचते है उन्होंने कहा कि जहां हम थे वह बदल गया इस लिए आप लोग अपने हित को पहचाने सभी समाज का भला हो सकता है।उन्होंने कहा कि आज के दौर में जो गलतियां हो रही है वह सब जल्दी के चक्कर में हो रही है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के चुनाव पूरी दमखम के साथ लड़े और जहां संगठन कमजोर है उसे मजबूत बनाने का काम करें तथा महापुरुषों के सपनों को साकार करने का काम करे#

#कार्यक्रम की अध्यक्षता मूलशरण कुशवाहा मंडल झांसी प्रभारी ने करते हुए कहा कि बसपा दौलत की पार्टी बन गयी है जबकि जनाधिकार पार्टी में जिसकी जितनी भागीदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी के सिद्धांत को लेकर चल रही है। उन्होंने कहा नगर निकाय के चुनाव पूरी दमखम के साथ सभी को लड़ना है। इस मौके पर प्रमुख रूप से राजेंद्र पाल जिला उपाध्यक्ष, कृष्णपाल जिला उपाध्यक्ष, लालू कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष, अमन पाल वरिष्ठ युवा नेता, सुन्दर लाल कुशवाहा, महाराज सिंह कुशवाहा सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे#

रिपोर्टर: गोविन्द सिंह दाऊ- खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments