#हरदोई:- बिलग्राम- पुलिस कर्मियों को यातायात के नियमों को लेकर दिलाई गयी शपथ#
#हरदोई:- बिलग्राम- पुलिस कर्मियों को यातायात के नियमों को लेकर दिलाई गयी शपथ#
हरदोई: बिलग्राम- यातायात नियमों का पालन किसी डर या भय से नहीं, बल्कि मन से करें यह बात बिलग्राम कस्बा इंचार्ज मनोज कुमार सिंह ने शुक्रवार को थाना प्रागंण में पुलिस कर्मचारियों को यातायात नियमों के पालन के संबंध में शपथ दिलाते हुए व्यक्त की। इस अवसर पर सभी पुलिस कर्मचारियों को यातायात नियमों का पालन करने और अपने आसपास के लोगों को यातायात नियमों का पालन कराने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। कस्बा इंचार्ज मनोज सिंह ने कहा कि यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान के तहत, नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाऐगी शपथ के दौरान कस्बा इंचार्ज मनोज कुमार सिंह एसआई जितेंद्र कुमार एसआई शिव कुमार सिंह एसआई ओंकार सिंह सिपाही दिलीप राठौर दिलीप यादव विकास अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे#

No comments