Breaking News

#रायबरेली:- सावधान: रायबरेली पुलिस को झूठी खबर दी तो जाओगे जेल, लूट की झूठी सूचना देने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार#


#रायबरेली:- सावधान: रायबरेली पुलिस को झूठी खबर दी तो जाओगे जेल, लूट की झूठी सूचना देने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार#

#रायबरेली: पुलिस को झूठी खबर दी फिर जाना पड़ सकता है जेल, यह कारनामा सलोन क्षेत्र के कुछ युवकों ने कर दिखाया था जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा और जनपद की सलोन पुलिस ने उन तीनों युवकों को जेल भेज दिया। ज्ञात हो कि। अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत आज दिनांक 17 जनवरी 2023 को थाना सलोन पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0 अ0 सं0- 26/ 2023 धारा- 34/ 195/ 506 भादवि0 थाना सलोन रायबरेली से संबंधित विवेचना के दौरान प्रकाश में आये अभियुक्तगण अनिल कुमार निर्मल पुत्र मुकेश निर्मल निवासी मीरजहाँपुर थाना सलोन, सुनील धोबी पुत्र रामबहादुर निवासी मीरजहाँपुर थाना सलोन,  सऊद उर्फ सब्बन पुत्र इस्तियाक निवासी मीरजहाँपुर थाना सलोन जनपद रायबरेली को थाना क्षेत्र के ग्राम मीरजहाँपुर के पास से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। पूछताछ का विवरण में गिरफ्तार शुदा अभियुक्तों से कड़ाई से पूछताछ करने पर अनिल कुमार निर्मल ने बताया कि दिनाँक 09. 05. 2021 को मेरे व सुरेन्द्र के बीच मारपीट हुई थी जिसके संबंध में थाना सलोन पर मु0 अ0 सं0- 153/ 2021 धारा- 452/ 323/ 504/ 506 भादवि बनाम अनिल निर्मल, अमित, सुमित व विपिन के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत हुआ था। मेरे भाई अमित को विदेश नौकरी करने जाना था परन्तु अभियोग पंजीकृत होने के कारण उसका पासपोर्ट नहीं बन पा रहा था। हम लोगों ने कई बार सुलह- समझौता के लिए दबाव बनाया था परन्तु ये लोग राजी नहीं हुए थे तब हम लोगों ने इनको धमकाया कि मुकदमा वापस ले लो नहीं तो तुम लोगों को झूठे मुकदमे में फंसवाकर जेल भिजवा देंगे। इसी कारण हम लोगों ने ग्राम प्रधान सउद उर्फ सब्बन के घर में लूट की झूठी सूचना की योजना बनायी थी। इसी योजनानुसार हमने लूट की झूठी सूचना पुलिस को दे दी थी कि मै अपनी दुकान बन्द करके अपने घर जा रहा था रास्ते में मीरजहांपुर प्राइमरी स्कूल के पास कुछ अज्ञात व्यक्ति मेरा बैग छीनकर भाग गये थे#

No comments