#उरई:- जालौन- विशेष लोक अदालत का आयोजन 21 जनवरी को#
#उरई:- जालौन- विशेष लोक अदालत का आयोजन 21 जनवरी को#
#ब्यूरो: गोविन्द सिंह दाऊ- उरई: जालौन- सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजीव सरन ने बताया कि समस्त विद्वान अधिवक्तागण और वादकारियों को सूचित किया जाता है कि उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार 21 जनवरों 23 (दिन शनिवार) को भोजनावकाश के उपरान्त अपरान्ह 02ः00 बजे से आरबीट्रेशन एक्ट के प्रकरणों के निस्तारण हेतु विशेष लोकअदालत का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष लोकअदालत का आयोजन जनपद न्यायाधीश तरूण सक्सेना के दिशा- निर्देशन में जिला न्यायालय जालौन स्थान- उरई में किया गया है। इसमें आरबीट्रेशन एक्ट के अधिकाधिक मामलों को सुलह- समझौते के आधार पर निस्तारित कराया जाना है। इस आशय की जानकारी देते हुये जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव राजीव सरन द्वारा बताया गया कि वादकारियों के हितों को ध्यान में रखते हुये आरबीट्रेशन एक्ट के प्रकरणों के निस्तारण हेतु विशेष लोकअदालत का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने समस्त वादकारियों एवं सम्बन्धित कम्पनी से अपील की है कि वह आरबीट्रेशन एक्ट से संबंधित मुकदमों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित न्यायालय में अपने अधिवक्ता के माध्यम से अथवा स्वयं उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठायें। इसमें किसी प्रकार की समस्या होने पर वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में सम्पर्क स्थापित कर सकते है#
No comments