Breaking News

#हरदोई:- किसान संदेश अभियान के तहत आगामी 21तारीख को रालोद करेगा विशाल धरना प्रदर्शन#

 

#हरदोई:- किसान संदेश अभियान के तहत आगामी 21तारीख को रालोद करेगा विशाल धरना प्रदर्शन#

#हरदोई: 20 जनवरी। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद मा. चौधरी जयंत सिंह के आवाहन एवं निर्देश पर 25 दिसंबर से चलाए जा रहे किसान संदेश अभियान के अंतर्गत गन्ने के लाभकारी मूल्य की घोषणा एवं अन्नदाताओं की फसलों को आवारा पशुओं से बचाव हेतु ठोस प्रबंध कराए जाने हेतु रालोद हरदोई इकाई द्वारा 21 जनवरी को किसान संदेश अभियान के दूसरे चरण के अंतर्गत रालोद एवम भाकियू, टिकैत, गुट, संयुक्त रूप से कल दिनांक 21 जनवरी को प्रातः 11:00 बजे से किसान पंचायत स्थल कलेक्ट्रेट में रालोद एवं भाकियू पदाधिकारी एकत्र होकर किसान हितों पर चर्चा कर धरना देते हुए प्रदर्शन करेंगे। रालोद जिलाध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने बताया कि आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा एवं अन्य किसान हितों से संबंधित ज्ञापन भाकियू जिलाध्यक्ष श्री राजबहादुर यादव के नेतृत्व में कल जिलाधिकारी को सौंपते हुए अन्नदाताओं की फसलों की सुरक्षा की गारंटी जिलाधिकारी से लेंगे। इसके पश्चात किसान संदेश अभियान के क्रम में गन्ने के उचित लाभकारी मूल्य एवं आवारा पशुओं से निजात हेतु जनपद के दुखी किसानों से भराए गए पत्र कल के कार्यक्रम के प्रभारी बनाए गए पार्टी के जोनल अध्यक्ष चौधरी विजेंद्र सिंह की अगुवाई में मुख्य डाकघर से डाक के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित किए जाएंगे। जिला अध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने पार्टी के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं एवं अन्नदाताओ से समय से पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है#

No comments