#हरदोई:- विकास खण्ड टड़ियावां के प्राथमिक विद्यालय भैंसरी में हुआ बैठक का आयोजन#
#हरदोई:- विकास खण्ड टड़ियावां के प्राथमिक विद्यालय भैंसरी में हुआ बैठक का आयोजन#
#हरदोई: राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय के निर्देशानुसार सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने तथा छात्र - छात्राओं के अधिगम स्तर, विद्यालयों में बच्चों के नामांकन, उपस्थिति व ठहराव में वृद्धि एवं अन्य कार्यक्रमों को गति प्रदान किए जाने के उद्देश्य से स्थानीय प्रभावशाली व्यक्तियों, नवगठित एस० एम० सी० सदस्यों, स्थानीय प्राधिकारी सदस्यों तथा प्रधानाध्यापक/ अध्यापकों की एक बैठक का आयोजन समस्त परिषदीय विद्यालयों में 20 जनवरी से 30 जनवरी 2023 के मध्य होना है। उसी क्रम में आज प्राथमिक विद्यालय भैंसरी विकास खण्ड टड़ियावां में इस बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में ग्राम प्रधान भैंसरी अनिल कुमार, विद्यालय प्रबन्ध समिति अध्यक्ष नीरज कुमार व एआरपी टड़ियावां अभिषेक मिश्र के साथ नवगठित एस एम सी सदस्यों एवं विद्यालय स्टॉफ व अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक में छोटे बच्चों के द्वारा ग्राम प्रधान का स्वागत किया गया। इसके बाद नवगठित एस एम सी सदस्यों का सभी से परिचय कराया गया। इसके बाद बैठक में प्रमुख बिंदुओं डीबीटी, आउट ऑफ स्कूल बच्चे, निपुण भारत मिशन, ऑपरेशन कायाकल्प आदि महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। एआरपी अभिषेक मिश्र ने कहा कि समस्त अभिभावक अपने बच्चों को प्रतिदिन समय से विद्यालय अवश्य भेजें। यह विद्यालय दिसम्बर 2023 तक निपुण विद्यालय बनाने के लिए चयनित किया गया है। यह लक्ष्य तभी पूर्ण हो सकता है जब हम सभी एकजुट होकर कार्य करें। अभिभावक लोग घर पर बच्चों को अपने सामने दिए गए गृहकार्य को पूर्ण करने के लिए बोल सकते हैं। रीड एलांग ऐप व दीक्षा ऐप के प्रयोग से बच्चा स्वयं सीख सकता है। यदि हम अपने आने वाली पीढ़ी को कुछ अच्छा देना चाहते हैं तो आज ही जागकर अपने बच्चों के भविष्य को संवारने के कार्य प्रारंभ कर दे। विद्यालय इंचार्ज आशीष सोनकर ने कहा कि इस बदलते परिवेश के साथ हम लोगों को कदम से कदम मिलाकर चलना होगा। निपुण लक्ष्य के बारे में भी उन्होंने समझाते हुए कहा कि यह अभिभावकों को भी कंठस्थ होना चाहिए। विद्यालय स्टाफ से सहायक अध्यापिका सुशीला ने अभिभावकों को गणित किट व प्रिंट रिच सामग्री के बारे में बताते हुए इसकी उपयोगिता को समझाया। समस्त उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर विद्यालय को शीघ्र निपुण बनाने का संकल्प लिया#

No comments