Breaking News

#उरई:- जालौन- 26 जनवरी से शुभारंभ होगी हाथ से हाथ जोडों यात्रा#


#उरई:- जालौन- 26 जनवरी से शुभारंभ होगी हाथ से हाथ जोडों यात्रा#

#उरई: जालौन- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़के एवं प्रियंका गांधी राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश के आवाहन पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी एवं प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव एवं, प्रदेश महासचिव एवं जालौन प्रभारी राहुल रिछारिया, प्रदेश सचिव जे. पी. पाल प्रभारी उरई- जालौन, जिला पंचायत सदस्य उर्मिला सोनकर खाबरी के मुख्य अतिथि में आज रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय शहीद भवन रामनगर अजनारी रोड़ उरई में 26 जनवरी से शुरू होने वाली "*हाथ से हाथ जोड़ो अभियान" यात्रा के सम्बंध तैयारियों एवं रूपरेखा तैयार की गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपांशु समाधियां ने की जबकि संचालन शहर अध्यक्ष डा. रेहान सिददीकी ने किया। इस दौरान उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि यात्रा का अभियान 26 जनवरी से शुरू किया जायेगा जो दो माह तक चलेगा जो ब्लाक स्तर तक साथ ही बूथ स्तर यात्रा जायेगी। हर गांव में रैली का आयोजन किया जायेगा साथ ही जिला मुख्यालय पर सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। बैठक में प्रमुख रूप से कन्हैयालाल (लल्लू भुआ) वरिष्ठ दलित नेता जमुनादास अहिरवार, अल्पसंख्यक नेता अबरार अहमद, गुड्डू रिजवी, फैजानुल हक, प्रियंक शर्मा, इंजीनियर मनमोहन जाटव, राजीव नारायण मिश्रा, गोलू खान सहित दर्जनों कांग्रेजन मौजूद रहे#

No comments