#उरई:- जालौन- शहर के मुहल्ला डिग्गी ताल पटेलनगर में बिजली शार्टसर्किट लगी आग पीड़ित परिवार का हजारों रुपये का सामान जल कर खाक#
#उरई:- जालौन- शहर के मुहल्ला डिग्गी ताल पटेलनगर में बिजली शार्टसर्किट लगी आग पीड़ित परिवार का हजारों रुपये का सामान जल कर खाक#
#उरई: जालौन- मंगली बरार पुत्र हरजू बरार निवासी डिग्गी ताल पटेलनगर (झंकार बैंड के पास उरई) आज रविवार को राठरोड़ स्थित रामलीला मैदान में डलियां बाजार लगता है उसी में परिवार सहित सूप, डलिया और पंखा बेचने के लिए गया था तभी अचानक बिजली शार्टसर्किट से मकान में आग लग गयी जिसके अंदर सूप, डलिया, बिजना सहित आदि समान जलकर राख हो गया। जानकारी मिलते ही पीड़ित घर आया तो आग लगी थी जिसकी सूचना फायरब्रिगेड को दी गयी मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग को बुझाने का किया। पीड़ित मंगली बरार ने बताया कि आग की चपेट में आने से लगभग 80 हजार रुपये का नुकसान हो गया है। पीड़ित ने प्रशासन से आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाये जाने की मांग उठाई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे बार्ड सभासद दीपक दुवे पीड़ित परिवार को सरकारी आर्थिक मदद का पूरा भरोसा दिलवाया तथा राजस्व विभाग के अमले को आगजनी की सूचना दी#

No comments