Breaking News

#रायबरेली:- जनपद- सेना के जवान से अभद्रता व मारपीट मामले में एसपी ने थानाध्यक्ष व उपनिरीक्षक को किया लाइन हाजिर, जवान ने भदोखर पुलिस पर लगाया था थर्ड डिग्री देने का आरोप, शरीर पर बने निशान पर जांच के दिये थे आरोप#


#रायबरेली:- जनपद- सेना के जवान से अभद्रता व मारपीट मामले में एसपी ने थानाध्यक्ष व उपनिरीक्षक को किया लाइन हाजिर, जवान ने भदोखर पुलिस पर लगाया था थर्ड डिग्री देने का आरोप, शरीर पर बने निशान पर जांच के दिये थे आरोप#

#रायबरेली: जनपद- की पुलिस पर लगातार आरोप-प्रत्यारोप के सिलसिले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, जहां थाना परिसर में फरियादियों की फरियाद को दरकिनार कर दिया जाता है वही फरियादी फरियाद लेकर एसपी की चौखट पर पहुंचता है और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाता है वही रसूखदारों के आगे पुलिस नतमस्तक देखी जाती है। कुछ ऐसे ही मामले में जनपद के भदोखर थाने में एक सेना के जवान ने भदोखर पुलिस ने थर्ड डिग्री का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था, सेना के जवान ने परिवार सहित पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई थी। जवान ने एसपी आलोक कुमार प्रियदर्शी को अपनी आपबीती सुनाते हुए अपने शरीर पर लगे उन काले धब्बों को दिखाया था। वही एसपी ने मामले मे क्षेत्राधिकारी को जांच के आदेश दिए थे। आपको बता दे कि रायबरेली शहर सर्किल क्षेत्र से जुड़ा भदोखर थाना लगातार अपनी कार्यशैली से सुर्खियों में बना रहता है। एक बार फिर भदोखर पुलिस पर एक फौजी को थर्ड डिग्री देने का मामला प्रकाश में आया जहाँ देश की सीमा पर रक्षा करने वाले फौजी के साथ पुलिसिया अमानवीय व्यवहार के चलते ना सिर्फ अन्य फौजी व फौजी का परिवार एसपी की चौखट पर पहुंचकर पुलिस की करतूत की बखान किया। एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में भदोखर थाना क्षेत्र के पूरे रघुराम निवासी फौजी हरिशंकर का आरोप था कि उसके दस चक्का वाहन के दस्तावेज गायब हो गए हैं जिसकी शिकायत लेकर वह थाने गया था जहां थाने में तैनात मुंशी ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की बात कही जिस पर सादी वर्दी में बैठा एक पुलिसकर्मी ने उसके साथ गाली गलौज की यही नहीं उसे बंद कर उसकी पिटाई की गई। उसके कान से सुनाई नहीं पड़ रहा है शरीर के विभिन्न अंगों में गंभीर चोट के निशान दिख रहे हैं। हालांकि इस प्रकरण में पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया था। आखिरकार क्षेत्राधिकारी की जांच के मामले में कुछ सच्चाई सामने आई जिस पर भदोखर पुलिस पर सेना के फौजी द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने थाना अध्यक्ष सहित उपनरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया। ज्ञात हो कि भदोखर थाने में तैनात यशकांत सिंह उप निरीक्षक निखलेश कुमार तैनात थे। जिस पर फौजी ने सिविल ड्रेस में बैठे निखलेश कुमार सहित थाना अध्यक्ष व अन्य पुलिसकर्मियों पर मारपीट करने सहित थर्ड डिग्री देने का आरोप लगाया था। पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार प्रियदर्शी मीडिया सेल के माध्यम से आदेश की कॉपी जारी करते हुए थाना अध्यक्ष करने का आदेश दिया#

No comments