Breaking News

#रायबरेली: सताव- लोकसभा की सीट बीजेपी के खाते में जाएगी-अभिलाष कौशल#

        
#रायबरेली: सताव-  लोकसभा की सीट बीजेपी के खाते में जाएगी-अभिलाष कौशल#

#रायबरेली: सताव- केंद्र एवं राज्य सरकार की लाभकारी व जन कल्याणकारी योजनाओं के दम पर 2024 लोकसभा चुनाव में बूथ कार्यकर्ताओं के मेहनत बलबूते रायबरेली लोकसभा की सीट भारतीय जनता पार्टी के खाते में जाएगी। उक्त बातें आज विधानसभा प्रभारी हरचंदपुर अभिलाष चंद्र कौशल कही। भाजपा मंडल अध्यक्ष राज किशोर लोधी की अध्यक्षता में सताव मंडल की बैठक बथुआ खास में ओमप्रकाश तिवारी जी के आवास पर संपन्न हुई जिसमें सभी शक्तिकेंद्र प्रभारी, संयोजक, मंडल कार्यकारिणी बैठक में सम्मिलित हुए। विधानसभा संयोजक चंद्रशेखर लोधी वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण जीवन तिवारी, देवी सहाय द्विवेदी, संजय बाजपेई ,प्रेम शंकर पांडे ओमप्रकाश तिवारी, सतीश सिंह आदि लोग रहे#

No comments