#हरदोई:- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा प्रेस वार्ता सम्मेलन को लेकर कार्यक्रमों की बनाई योजना#
#हरदोई:- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा प्रेस वार्ता सम्मेलन को लेकर कार्यक्रमों की बनाई योजना#
#हरदोई: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हरदोई के जिला कार्यालय पर बुधवार को एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया जिसमे जिला प्रमुख श्यामजी मिश्रा तथा जिला संयोजक प्रखर सिंह ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर जानकारी दी। जिला प्रमुख ने बताया की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही समय समय पर छात्रहित एवं राष्ट्रहित से जुड़े विषयो पर आवाज उठाता रहा है। विद्यार्थी परिषद हमेशा एक मुल मंत्र के साथ काम करती रही है। जहां कम वहां हम। जैसे मुल मंत्र के साथ काम कर रहा है और विद्यार्थी परिषद अपने 75 वर्ष मे प्रवेश कर रहा है। और पुरे देश मे अमृत महोत्सव मना रहा है।जिसमे स्वामी विवेकानंद के बताए हुए रास्तो पर विद्यार्थी अपने जीवन मे लक्ष्यो के साथ साथ संकल्प शक्ति को कैसे बढ़ाए ताकि सामाजिकता और युवा अवस्था का एक समन्वय उनके जीवन मे चिर काल तक स्थापित रह सके एवं आने वाली युवा पेड़ी को वर्तमान से लेकर पूर्व की स्थितयो से वाकिब कराया जा सके ताकि उनके जीवन मे समन्वयता बनी रहे है। और देश समाज को अच्छे युवाओ का सत्संग मिलता रहे#
#युवा ही हमारे समाज के कर्णधार है। और भारत विश्व का एक युवा देश है। जो कि सम्पूर्ण विश्व को अपने युवा युवार्जा के कारण ही स्वामी विवेकानंद से लेकर आज तक उत्साहित कर रहा है।जहां पर छात्र छात्राए एवं शिक्षक ग्रामीण अंचल से लेकर विश्व पटल तक नए प्रतिमान और कीर्तिमान स्थापित करते रहे हैं#
#जिला संयोजक प्रखर सिंह ने बताया की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हरदोई 12 जनवरी से आगामी 23 जनवरी तक युवा पखवाड़ा के तहत जिले के प्रत्येक कालेज व शिक्षण संस्थान में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कर छात्र - छात्राओं में छिपी प्रतिभा को निखार कर उन्हे एक मंच देने का काम कर रही है#
#उन्होंने बताया की आगामी 27 जनवरी को विद्यार्थी परिषद हरदोई जिले मे एक छात्र चेतना जिला सम्मेलन का आयोजन कर रही है जिसमे पूरे जिले से युवा पखवाड़ा के कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले तथा जो छात्र विजयी प्रतिभागियों मे जीत हासिल की है उन्हे सम्मानित किया जाएगा#

No comments