#हरदोई:- शाहाबाद- अवैध कब्जे और जलभराव के विरुद्ध किसान यूनियन ने दिया ज्ञापन#
#हरदोई:- शाहाबाद- अवैध कब्जे और जलभराव के विरुद्ध किसान यूनियन ने दिया ज्ञापन#
#हरदोई: शाहाबाद- क्षेत्र के विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार शाहाबाद को दिया ज्ञापन।भारतीय किसान यूनियन राष्ट्र शक्ति युवा मोर्चा संगठन के द्वारा चौधरी उमा शंकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार मंडल अध्यक्ष की मौजूदगी में उपाध्यक्ष कमलेश कुमार की अगुआई में ज्ञापन दिया गया। संगठन ने 5 सूत्रीय मांग की है। ज्ञापन में बताया कि पिहानी विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत करीमनगर मजरा संतरहा दक्षिणी में राजेश,गुड्डू, राजेंद्र आदि ने ग्राम समाज की भूमि को कब्जा कर गांव में सड़क पे जलभराव होने का कारण बन गए।जलभराव होने के कारण गांव के बच्चे स्कूल नहीं जा पाते वृद्ध बच्चे जवान सभी को निकलने में हो रही काफी परेशानी।गांव के दक्षिण में बहुत पुराना तालाब था जिस पर अवैध कब्जा किया गया जिस संबंध में मंडल अध्यक्ष ख़ालिद खान ने कहा कि तत्काल जलभराव की समस्या को खत्म किया जाए भू माफियाओं के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए। वहीं जहानीखेड़ा में दबंगों ने कांति देवी पत्नी करन के खेत के कुछ हिस्से पर अवैध कब्जा कर खेत में धंधा पानी बहा रहे। तथा ग्राम निदुरा में खाद के गड्ढों की जमीन पर खड़े प्रतिबंधित आम नीम के पेड़ों को कटवाया गया था जिसकी विवेचना लेखपाल राजेंद्र के द्वारा की गई लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। सबसे बड़ी बात यह है कि विकासखंड टोडरपुर के अंतर्गत जैसे खेल का मैदान मरघट जानवरों का मरघट युवक मंगल दल रामलीला मैदान कब्रिस्तान आज पर अवैध कब्जा है साथ ही टोडरपुर में पीपीएफ गोदाम से लेकर रेलवे फाटक तक चकरोड पर भू माफियाओं का करीब 58 साल से अवैध कब्जा है शासन-प्रशासन शिकायत करने पर भी ध्यान नहीं दे रहा है। सिकायत करने पर सत्ता की देते धौंस,मंडल अध्यक्ष खालिद खान ने कहा कि इन सभी बिंदुओं पर अगर 20 दिवस के अंदर जांच करा कर कार्यवाही की गई अवैध कब्जा छुड़ाया गया जलभराव की समस्या दूर कराए गए तो 20 दिवस के बाद अनिश्चितकालीन के लिए भारतीय किसान यूनियन राष्ट्र शक्ति युवा मोर्चा करेगा धरना प्रदर्शन इसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की मानी जाएगी। इस मौके पर ख़ालिद ख़ाँ मंडल अध्यक्ष,उपाध्यक्ष कमलेश कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा, सरिता, मुनीश, मुन्ना,सरोजिनी, छोटी बिटिया,बिजरानी, संगीता, शर्मिला,आफाक सिद्दीकी,,विकास सिंह सहित भारी संख्या में किसान साथी व माताएं बहने मौजूद रहीं#

No comments