#उरई: जालौन- पुलिस एवं प्रशासन से परेशान होकर सीएनजी चालकों ने अपनी मांगों लेकर लगाया जाम, कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौपा#
#उरई: जालौन- पुलिस एवं प्रशासन से परेशान होकर सीएनजी चालकों ने अपनी मांगों लेकर लगाया जाम, कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौपा#
#उरई: जालौन- पुलिस और प्रशासन से परेशान होकर अशोक कुमार सीएनजी टैक्सी चालक के नेतृत्व में शासन एवं प्रशासन से पीड़ित होकर आज गुरुवार को जालौन रोड़ पर दर्जनों सीएनजी टैक्सी चालकों ने अपनी समस्या को लेकर जाम लगा दिया।इसके बाद#
#सीएनजी टैक्सी यूनियन के मुखिया अशोक कुमार के नेतृत्व में एक सैकड़ा सीएनजी वाहन चालक कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां पर उन्होंने अपनी समस्या को हल करने के लिए सदर एसडीएम को ज्ञापन भेंट किया।इस मौके पर जानकारी देते हुए संगठन के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि सीएनजी वाहन चालकों के वाहनों को खड़ा करने लिये कोई स्थान प्रशासन द्वारा चयनित नहीं किया गया है जबकि सीएनजी टैक्सी चालक परिवहन विभाग को टैक्स जमा करते है इसके बाबजूद पुलिस और प्रशासन के द्वारा आये दिन उत्पीड़न किया जा रहा है जसको लेकर आज बुधवार को सभी सीएनजी टैक्सी चालकों ने जालौन रोड़ पर जाम लगाकर समस्याओं को हल करने की मांग उठाई है। संगठन के मुखिया अशोक कुमार का कहना है कि इस समस्या को हल करवाये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी सदर को भेंट कर समस्या को हल किये जाने की मांग उठाई है।इस मौके पर प्रमुख रूप से सीएनजी टैक्सी चालकों में अशोक कुमार, खलील अहमद, बतन सिंह सेंगर, मुनेश पाण्डेय, शाकिर खान, रविन्द्र कुमार, मिथुन सिंह, दीपक कुमार झां, रिजवान, संदीप, लक्ष्मीकांत, सरजू, जितेन्द्र, अशोक राठौर, बृजेश, राजकुमार सहित एक सैकड़ा सीएनजी टैक्सी चलाक मौजूद रहे#

No comments