Breaking News

#उरई:- जालौन- ग्राम खनुवा में फर्जी तरीके से किये गये कार्यो की जांच की मांग, आम आदमी पार्टी जिला उपाध्यक्ष ने डीएम और सीडीओ को सौपा ज्ञापन#


#उरई:- जालौन- ग्राम खनुवा में फर्जी तरीके से किये गये कार्यो की जांच की मांग, आम आदमी पार्टी जिला उपाध्यक्ष ने डीएम और सीडीओ को सौपा ज्ञापन#

#उरई: जालौन- तहसील जालौन क्षेत्र के ग्राम खनुवा में फर्जी तरीके से करवाये विकास कार्यों की जांच एवं मनरेगा निधि का पैसा अपने चहेतों के खाते में डाले जाने की मांग को लेकर डीएम व सीडीओ को ज्ञापन भेंट कर आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मम्मू खान पत्नी आयशा परवीन ने मांग उठाई है। डीएम एवं मुख्य विकास अधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन भेंट करते हुए मम्मू खान पत्नी आयशा परवीन ने बताया कि जालौन तहसील क्षेत्र के ग्राम खनुवा में ग्राम प्रधान द्वारा मनमर्जी से पैसा निकालकर ग्राम निधि का दुरुपयोग किया जा रहा है। आरोप है कि बैंक शाखा सिकरीराजा में जिन लोगों ने एक भी दिन मनरेगा में काम नहीं किया है उनके खातों में पैसा डालने का काम किया गया है।आरोप है कि ग्राम प्रधान अपनी मर्जी से अपने चहेतों व वोट बैंक के मकसद से मनरेगा निधि के तहत जाबकार्ड धारकों के खाते में पैसा डाल रहा है जिसके एवज में जाबकार्ड धारकों से पैसा लिया जाता है जबकि उक्त लोगों ने एक भी दिन मनरेगा में कार्य नहीं किया है। शिकायत कर्ता का आरोप है कि ग्राम में ई-ग्राम स्वराज एप्प के माध्यम से दिखाया जा रहा है।आरोप है कि ग्राम प्रधान ने ग्राम में कई हैंडपंप व रिबोर के माध्यम लाखों रुपये निकाले है ऐसे हैंडपंपों की जांच करवाये जाने की मांग उठाई है। इस मौके पर प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष हरीकिशन करण, जिला उपाध्यक्ष भगवानदास शर्मा, बृजेन्द्र सिंह, संतोष कुमार दीक्षित, दयाशंकर, लक्ष्मीनारायण शर्मा जिला सचिव, शिवकुमार सहित आदि लोग मौजूद रहे#

No comments