#हरडोई: टड़ियावां- मकर संक्रांति का पर्व दान करने की सीख देता है: नौशाद नदवी#
#हरडोई: टड़ियावां- मकर संक्रांति का पर्व दान करने की सीख देता है: नौशाद नदवी#
#हरडोई: टड़ियावां- नगर के मंदिरों व सार्वजनिक स्थानों पर मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी भोज कराया तथा आए हुए साधुओं को गर्म वस्त्र वितरित किए गए। नगर के ठाकुर द्वारा मंदिर में समिति के राजकुमार गुप्ता ने बताया कि प्साधू संतो को खिचड़ी भोज पर आमंत्रित किया गया है उन सभी को भोज गया कराया गया साथ ही गर्म वस्त्र वितरित किए गए। समाज सेवी शकील खां ने वार्ड अचार्जन में भंडारे का आयोजन किया। चेयरमैन प्रतिनिधि नौशाद नदवी ने नन्हे बच्चों को भोज कराया साथ दक्षिणा भी दी। चेयरमैन प्रतिनिधि ने कहा कि मकर संक्रांति एक ऐसा पर्व जो दान करने की सीख देता है जिससे सेवा भाव उत्पन्न होता। पुलिस चौकी में चौकी इंचार्ज कैलाश सिंह ने खिचड़ी भोज पर आमंत्रित कर भोज कराया। इस मौके व्येंकेश गुप्ता, सुनील रस्तोगी, दीवान संजय चौबे, शकील, रामू वर्मा, दिनेश सहित सैकड़ों साधू संत मौजूद रहे#

No comments