#हरदोई:- स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार न्याय सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा संगोष्ठी आयोजित की गई#
#हरदोई:- स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार न्याय सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा संगोष्ठी आयोजित की गई#
#हरदोई: आज 12 जनवरी 2023 स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार न्याय सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा हेमगढ़ कोठी सम्पर्क कार्यालय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा स्वामी विवेकानंद जी अदम्य साहसी और विलक्षण पराक्रमी थे स्वामीजी ने युवाओं को हमेशा शान से जीने की प्रेरणा दी/ जितेन्द्र श्रीवास्तव एडवोकेट "राष्ट्रीय संरक्षक" अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार न्याय सुरक्षा परिषद ने संगोष्ठी में कहा की स्वामी विवेकानंद जी ने युवाओं को हमेशा शान से जीने की प्रेरणा दी। इसी कारण उनका जन्मदिन युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। धर्म के नाम पर छल और आडंबर से मुक्त होकर मानवता के धर्म के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने का भाव उन्होंने जगाया/ प्रदीप सिंह यादव एडवोकेट "राष्ट्रीय महासचिव" अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार न्याय सुरक्षा परिषद ने संगोष्ठी में कहा स्वामी विवेकानंद जी ने जिस नये भारत की कल्पना की थी उन्हीं के शब्दों में - नया भारत निकल पड़े मोची की दुकान से, भड़भूँजे के भाड़ से, मजदूर के कारखाने से, हॉट से बाजार से, निकल पड़े झाड़ियों, जंगलों, पर्वतों से। स्वामी विवेकानंद का सबसे बड़ा देव मंत्र था "उठो जागो स्वयं को जगा कर औरों को जगाओ/ शिखर त्रिपाठी एडवोकेट "प्रदेश प्रभारी" अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार न्याय सुरक्षा परिषद ने संगोष्ठी में कहा स्वामी विवेकानंद जी हमेशा कहते थे अपने नर जीवन को सफल करो और तब तक न रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त ना हो जाए" युवाओं को सनातन संस्कृति को विश्व पटल पर स्थापित करने वाले युवा नेतृत्व को ह्रदय में सर्वोच्च स्थान देना होगा/ स्वामी विवेकानंद जी की गोष्टी पर अमर अवस्थी एडवोकेट राष्ट्रीय विधि सलाहकार, उत्तम सिंह एडवोकेट, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सौरभ सिंह एडवोकेट राष्ट्रीय प्रवक्ता, सुरेश कुमार राय साहब वरिष्ठ पदाधिकारी अधिवक्ता, पीपी मिश्रा वरिष्ठ पदाधिकारी अधिवक्ता, सर्वेंद्र सिंह वरिष्ठ पदाधिकारी अधिवक्ता, आलोक सिंह वरिष्ठ पदाधिकारी अधिवक्ता, जितेन्द्र बहादुर सिंह वरिष्ठ पदाधिकारी अधिवक्ता, मुकेश अग्निहोत्री वरिष्ठ पदाधिकारी अधिवक्ता, संजय सिंह वरिष्ठ पदाधिकारी अधिवक्ता, मुनिराज सिंह यादव वरिष्ठ पदाधिकारी एडवोकेट, प्रदीप पाठक वरिष्ठ समाजसेवी, अशोक सिंह आजाद वरिष्ठ समाजसेवी, भानू प्रताप सिंह समाजसेवी, अतेंद्र सिंह चौहान, आद्रश प्रताप सिंह, विनोद सिंह राजपूत, राहुल सिंह, घनश्याम प्रजापति, पुरेन्द्र सिंह, मोहित मिश्रा पत्रकार, अनिल सिंह मधुप, रामप्रकाश त्रिपाठी वरिष्ठ पत्रकार, सुभाष मिश्रा पत्रकार- स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती विचार गोष्ठी पर सैकड़ों सम्मानित पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए#

No comments