#हरदोई:- आवारा गौपशुओं से किसानों को आख़िर कब मिलेगी निजात#
#हरदोई:- आवारा गौपशुओं से किसानों को आख़िर कब मिलेगी निजात#
#हरदोई:- जिले की विकास खंड कछौना क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में बनी गौशालाओं की अव्यवस्थाओं के चलते किसान रात - रात भर जाग कर खेतों की रखवाली करते हैं, और खेतों से पशुओं को खदेड़ने में किसानों की पूरी रात जागते हुए गुजर जाती हैं। हालांकि हर एक न्याय पंचायत स्तर की एक ग्राम पंचायत में गौशाला बनी हुई हैं। गौशालाओं में कुछ गौवंश बंद भी है। लेकिन फिरभी बड़ी संख्या में गौवंश खुले में घूम रहे हैं। यहां विकास खंड कछौना की ग्राम पंचायत पुरवा निवासी किसान अवध कुमार,प्रेम कुमार, राम, लवकुश, जगरूप लाल कनौजिया, मोनू मिश्रा, छोटे लाल गौतम, शालिक राम आदि किसानों का कहना है कि उनकी फसल को आवारा गौवंश बर्बाद कर रहे हैं, रात भर जाग कर वह अपनी फसल की निगरानी कर रहे हैं। वह लोग पशुओं को जब क्षेत्र की गौशाला लेकर जाते हैं तब वहां मौजूद कर्मचारी व प्रधान प्रतिनिधि गौशाला का ताला नहीं खोलते हैं। सड़क व गांव में गौशाला के टैग लगे पशु बड़ी संख्या में देखे जा सकते हैं। ग्राम प्रधान व अधिकारी कर्मचारी उनकी कोई नही सुनते हैं, प्रशासन की तरफ से गौपशुपओ से निजात दिलाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। कुछ अधिकारी वाह वाही लूटने के लिए गौवंश को गौशाला में बंद कराकर फोटो खींचा कर पुनः गौवंशों को छोड़ देते हैं#

No comments